कर्ज की भीख मांगने पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया जनरल आसिम मुनीर पहली बार पहुंचे चीन, सीपीईसी पर भी करेंगे चर्चा

Updated on 25-04-2023 07:29 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की आर्मी के मुखिया जनरल आसिम मुनीर अगले चार दिनों तक चीन में होंगे। सेना की तरफ से एक बयान में बताया गया है कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से चीन गए हैं। माना जा रहा है कि यहां पर जनरल चीन को और कर्ज देने के लिए कह दे सकते हैं। यह बात भी दिलचस्‍प है कि मुनीर का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से वित्‍तीय भरोसा हासिल न होने की बात कही जा रही है। मुनीर से पहले आईएसआई के मुखिया भी चीन के दौरे पर गए थे।
जनवरी में सऊदी अरब और यूएई
इस साल जनवरी में जनरल असीम मुनीर ने अपनी नियुक्ति के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा की थी। वह सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए थे। जनरल मुनीर चार से 10 जनवरी तक अपने पहले विदेशी दौरे पर थे। पिछले ही हफ्ते, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनरल असीम मुनीर के उन प्रयासों की तारीफ की है जिसके तहत वह देश के लिए वित्‍तीय प्रतिबद्धताएं हासिल करने में सफल रहे हैं। आईएमएफ की तरफ से बेलआउट पैकेज को हासिल करने के लिए यह सबसे बड़ी शर्त थी कि पाकिस्‍तान के चीन, सऊदी अरब और यूएई की तरफ से उसे वित्‍तीय भरोसा मिल सके।
चीनी नागरिक जेल
यह बात भी गौर करने वाली है कि जनरल मुनीर ऐसे समय में चीन पहुंचे हैं जब पिछले दिनों एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहिस्तान जिले में ईशनिंदा के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किए गया है। इस चीनी नागरिक को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण सेना के हेलीकॉप्‍टर से उन्‍हें एबटाबाद भेजा गया था। पुलिस को डर था कि स्थानीय लोग उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पीएम शहबाज ने की तारीफ

गठबंधन दलों की एक बैठक को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि आईएमएफ समझौता अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा था सेना प्रमुख ने इस संबंध में बहुत प्रयास किए जिसमें मित्र देशों से वित्तीय प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित करना सबसे अहम है। पीएम शरीफ के बयान से पहले वित्त मंत्री इशाक डार ले एक ऐलान किया था। उन्‍होंने बताया था कि यूएई ने पाकिस्‍तान को एक बिलियन डॉलर देने का भरोसा दिया है। जबकि सऊदी अरब ने पहले ही दो अरब डॉलर के कर्ज की गारंटी दी थी।
ISI के मुखिया के बाद मुनीर
सूत्रों की मानें तो जनरल मुनीर उच्च सुरक्षा वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यहां पर सेना प्रमुख दोनों सहयोगियों के बीच सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों पक्ष चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (CPEC) की सुरक्षा के साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्‍य सहयोग पर भी बात करेंगे। हाल के हफ्तों में चीन का दौरा करने वाला यह दूसरा उच्च स्तरीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल होगा। इस महीने की शुरुआत में आईएसआई के मुखिया नदीम अंजुम ने भी 11-12 अप्रैल को चीन का दौरा किया था। पिछले महीने जनरल असीम मुनीर ने अपनी ग्वादर यात्रा की थी। उस दौरान उन्‍होंने कई प्रोजेक्‍ट्स का ऐलान किया था। उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति, प्रोजेक्‍ट्स के बारे में जानकारियों के साथ ही सीपीईसी की सुरक्षा के अलावा देश में शांति और सुरक्षित वातावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.