रूस से दगाबाजी कर रहा पाकिस्‍तान, मुनीर ने दिया टैंक तो यूक्रेन भेज रहा Mi-17 हेलिकॉप्‍टर का इंजन

Updated on 27-04-2023 07:11 PM
कीव: रूस के साथ सस्‍ता तेल खरीदने की डील करने वाला पाकिस्‍तान खुलकर दगाबाजी कर रहा है। पाकिस्‍तान ने रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन को तोप के गोले और टैंक भेजे तो अ‍ब यूक्रेन ने भी दोस्‍ती निभाते हुए MI-17 हेलिकॉप्‍टर के इंजन और उसके सहायक कलपुर्जे इस्‍लामाबाद को भेजने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्‍तान पैसा कमाने के लिए लगातार यूक्रेन को घातक हथियारों और टी-80 टैंक की सप्‍लाइ कर रहा है। वहीं पाकिस्‍तान ने रूस के साथ तेल खरीदने का पहला समझौता भी कर लिया है।


इकनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान ने यूक्रेन के साथ 15 लाख डॉलर की डील की है। इसके तहत पाकिस्‍तान को एमआई-17 हेलिकॉप्‍टर के इंजन की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा यूक्रेन पाकिस्‍तान को इस रूसी मूल के शक्तिशाली हेलिकॉप्‍टर के कलपुर्जे भी देगा। यूक्रेन की रक्षा कंपनी मोटर सिच जेएससी पाकिस्‍तानी सेना को इन इंजन की सप्‍लाइ करेगी। इस डील के साथ यूक्रेन और पाकिस्‍तान दोनों ही अपने रक्षा रिश्‍ते नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

यूक्रेन से लंबे समय से हथियार खरीदता रहा है पाकिस्‍तान

इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्‍तान के गोला-बारूद और टैंक देने की एवज में यूक्रेन ने पाकिस्‍तान से वादा किया है कि वह उसके एमआई-17 हेलिकॉप्‍टरों को अपग्रेड कर देगा। यूक्रेन की एक कंपनी जो हेलिकॉप्‍टर के इंजन और इंडस्‍ट्रीयल मरीन गैस टर्बाइन बनाती है, वह पाकिस्‍तान की हेलिकॉप्‍टरों को अपग्रेड करने में मदद कर रही है। यूक्रेन और पाकिस्‍तान के बीच करीबी सैन्‍य और औद्योगिक संबंध है।

पाकिस्‍तान ने यूक्रेन से कई साल पहले 320 से ज्‍यादा टी-80 यूडी टैंक खरीदे थे जो अभी भी सर्विस में हैं। पाकिस्‍तान के पास इन टैंकों को सेवा में बनाए रखने के लिए जरूरी इकोसिस्‍टम मौजूद है। साल 1991 से लेकर साल 2020 तक के बीच में यूक्रेन ने पाकिस्‍तान के साथ 1.6 अरब डॉलर की डील की थी। एक तरफ पाकिस्‍तान यूक्रेन को हथियार दे रहा है, वहीं भारत की तरह से अब रूस से सस्‍ता कच्‍चा तेल खरीद रहा है। रूस के साथ उसका समझौता भी हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.