पाकिस्तान ने पेश किया 14.46 लाख करोड़ का बजट, बदहाली के बावजूद बढ़ाया रक्षा पर खर्च

Updated on 10-06-2023 07:36 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14.46 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में अवाम पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। वित्त मंत्री ने उम्मीद की है कि नए वित्तीय बजट में पाकिस्तान की विकास दर 3.5 फीसदी रहेगी। पाकिस्तान इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार ने तीन साल में पहली बार रक्षा बजट को बढ़ाया है। पाकिस्तान ने आईएमएफ के साथ बजट को शेयर किया है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने दावा किया है कि आईएमएफ को पाकिस्तान के नए बजट पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि नया बजट आईएमएफ के प्रोग्राम की जरूरतों के अनुरूप है।
पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने पिछली सरकार पर साधा निशाना
यह पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेतृत्व वाली सरकार का दूसरा बजट है। इससे पहले मिफ्ताह इस्माइल ने पिछले साल पहला बजट पेश किया था। करीब दो घंटे की देरी से बजट भाषण शुरू करते हुए वित्त मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की पिछली सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मियां नवाज शरीफ की सरकार में पाकिस्तान आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहा था। बाद में नवाज शरीफ के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया औऱ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ देश की सत्ता पर काबिज हो गई।

डिफेंस सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया


पाकिस्तान सरकार ने संघीय बजट 2023-24 में डिफेंस सेक्टर के लिए 1.804 ट्रिलियन रुपये आवंटित करने ऐलान किया है। पिछले बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 1.52 ट्रिलियन रुपये था। पिछले साल पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की कमान संभालने वाले इशाक डार ने कहा कि इमरान खान की सरकार के दौरान देश का बेड़ा गर्क हुआ। उन्होंने कहा कि पीटीआई के कुशासन के कारण पाकिस्तान के सामने कठिन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, गठबंधन दल अभी भी सत्ता में हैं। हमने कड़े फैसले लिए और अभी भी ले रहे हैं, जिसने अर्थव्यवस्था को डिफ़ॉल्ट से बचाया है।

पाकिस्तान के बजट की मुख्य बातें


  • आवश्यक वस्तुओं के आयात पर शुल्क में कोई वृद्धि नहीं।
  • डायपर, सैनिटरी नैपकिन के कच्चे माल पर सीमा शुल्क से छूट।
  • विदेशी भारी वाणिज्यिक वाहनों पर सीमा शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दिया गया।
  • रेस्तरां/रिसोर्ट को क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए भुगतान पर 5% कर लगाया जाएगा।
  • आईटी और आईटीईएस निर्यात के लिए 0.25% की रियायत पाने के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अब आवश्यकता नहीं है।
  • 1 जुलाई, 2023 को या उसके बाद स्थापित होने वाले कृषि आधारित उद्योगों के लिए पांच साल के टैक्स छूट की घोषणा की गई।
  • पवित्र कुरान की छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले विशिष्ट कागजात और कला कार्ड और बोर्ड पर सीमा शुल्क से छूट।
  • आईटी और आईटी समर्थित सेवाओं के निर्यातकों को उनकी निर्यात आय के 1% मूल्य के बराबर आईटी संबंधित उपकरणों के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देकर प्रोत्साहन।
  • गर्भ निरोधकों और सहायक उपकरणों पर बिक्री कर में छूट।
  • खुदरा विक्रेताओं के लिए दुकान की आवश्यकता को वापस लेने का प्रस्ताव।
  • पाकिस्तान के बाहर विदेशी मुद्रा भेजने की सीमा 5 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 10 मिलियन डॉलर की गई।
  • अनिवासी पाकिस्तानियों के लिए अचल संपत्ति की खरीद पर 2 फीसदी की टैक्स छूट।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.