पाकिस्तान किसी भी हाल में नहीं होगा डिफॉल्ट... खाते में बचे सिर्फ 4.3 अरब डॉलर, बड़े-बड़े दावे कर रहे वित्त मंत्री

Updated on 26-05-2023 06:47 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बुधवार को दावा किया कि देश 'बिल्कुल भी वित्तीय संकट की कगार पर नहीं है' और यह 'किसी भी हाल में डिफॉल्ट नहीं होगा'। डार का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है और ऐसी आशंकाएं हैं कि पाकिस्तान डिफॉल्ट हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से 6.5 बिलियन डॉलर के ऋण पैकेज में से 1.1 बिलियन डॉलर की किश्त जारी करने में हो रही देरी पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गंभीर कर रही है।

राजधानी इस्लामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए डार ने अपनी आर्थिक टीम के 'प्रयासों और कड़ी मेहनत' की सराहना की। लंबे समय से रुकी हुई बेलआउट किश्त जारी करने के लिए आईएमएफ के साथ चल रही वार्ता के बारे में डार ने कहा कि उनकी टीम ने नौंवीं समीक्षा को पूरा करने के लिए जरूरी सभी तकनीकी कार्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आईएमएफ कार्यक्रम को पूरा करने के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने 'गंभीर प्रयास' किए।

भंडार में बचे हैं सिर्फ 4.3 अरब डॉलर

डार ने आईएमएफ प्रोग्राम में हुई देरी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और कहा कि समीक्षा पहले पूरी हो जानी चाहिए थी। पाक वित्त मंत्री ने दावा किया कि देश ने अपने कमर्शियल लोन में से 5.5 बिलियन डॉलर का कर्ज चुका दिया है। द न्यूज ने बताया कि इस्लामाबाद अभी भी दूसरी ऋण अदायगियों की समय सीमा का पालन करने के तरीकों पर विचार कर रहा है क्योंकि देश को इस महीने और जून में मिलाकर 3.7 अरब डॉलर के विदेशी ऋण का विदेशी मुद्रा में भुगतान करना है जबकि इसका मौजूदा विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ 4.3 अरब डॉलर है।

चीन की मदद के भरोसे पाकिस्तान

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग ने वादा किया था कि पाकिस्तान की ओर से जून में 2.3 अरब डॉलर के दो महत्वपूर्ण ऋणों के भुगतान के तुरंत बाद वह नए फंड उपलब्ध कराकर पाकिस्तान की मदद करेगा। इस साल की शुरुआत में चीन ने पहले ही पाकिस्तान को कुछ कर्ज दे दिया था। चीनी विदेश मंत्री किन गांग ने भी इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान उसे वित्तीय समर्थन की बात दोहराई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.