पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार फिर गिरा, जानें जिन्ना के देश के खजाने में इस वक्त कुल कितना पैसा?

Updated on 08-05-2023 06:52 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पिछले एक साल से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार खतरे के निशान के नीचे बना हुआ है। पिछले महीनों में चीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से मिले खैरात के कारण पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा बढ़ा था, जो फिर तेजी से गिरा है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते के मुकाबले .12 फीसदी गिरकर 4.46 बिलियन डॉलर हो गया है।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार कितना घटा


स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अप्रैल 2023 को 20 अप्रैल को 4462.8 मिलियन डॉलर की तुलना में 6 मिलियन डॉलर कम होकर 4,457.2 मिलियन डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक ने भंडार में कमी का कोई कारण नहीं बताया। कुल मिलाकर, एसबीपी के अलावा अन्य बैंकों द्वारा रखे गए शुद्ध भंडार सहित देश के पास मौजूद तरल विदेशी मुद्रा भंडार 10,043.2 मिलियन डॉलर था। बैंकों का शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार 5,586 मिलियन डॉलर था।

पाकिस्तान को आईएमएफ के कर्ज का इंतजार


इस्माइल इकबाल सिक्योरिटीज के अनुसंधान प्रमुख फहद रऊफ ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कोई भी महत्वपूर्ण सुधार आईएमएफ ऋण कार्यक्रम के पुनरुद्धार और अन्य बहुपक्षीय और द्विपक्षीय लेनदारों से नए वित्तपोषण के प्रवाह पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि 30 जून, 2023 को चालू वित्त वर्ष के अंत तक विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर लगभग 7-8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

पाकिस्तान को जून तक चुकाने हैं 3.7 बिलियन डॉलर


अंतराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि पाकिस्तान को जून 2023 तक 3.7 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना होगा। फिच को उम्मीद है कि चीन अगले महीने पाकिस्तान को दिए गए 2.4 बिलियन डॉलर के कर्ज को रोल ओवर करेगा। इससे पाकिस्तान को थोड़ी बहुत मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पैसे नहीं मिले तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.