पाकिस्तान में शहबाज और मुनीर के प्लान से इमरान की पार्टी में दहशत, सांसद ने छोड़ा साथ

Updated on 17-05-2023 07:00 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में हिंसा देखने को मिली थी। इमरान खान के समर्थकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था। लेकिन अब इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ सेना एक्शन में है। पाकिस्तान सेना के शीर्ष नेतृत्व ने सैन्य संस्थानों पर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के कठघरे में खड़ा करने का संकल्प लेते हुए कठोर ‘पाकिस्तान सेना अधिनियम’ और ‘आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम’ के तहत मुकदमे चलाने का फैसला किया है।
सेना के सख्त रवैए के बाद अब इमरान खान की पार्टी में हड़कंप मच गया है। पीटीआई के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के कराची से सांसद महमूद मौलवी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने 9 मई को हुई हिंसा के बाद ऐसा करने का फैसला किया। इसके अलावा उन्होंने सांसदी से भी इस्तीफे की घोषणा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महमूद ने कहा कि 9 मई का इतिहास काला दिन के रूप में जाना जाएगा। उस दिन जो भी हुआ वह निंदनीय है।

'मैं सेना के खिलाफ नहीं जा सकता'

मौलवी ने कहा कि मैं कभी भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नहीं जा सकता। उनका कहना है कि वह पार्टी के सैन्य विरोधी अभियान का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने पूछा, 'शहीद स्मारकों को निशाना बना कर आप क्या संदेश देना चाहते हैं?' पाकिस्तानी विश्लेषक नजम अली ने ट्वीट कर कहा, 'सेना अधिनियन के तहत अभियोजन का डर पीटीआई के अंदर दिखाई देने वाले असंतोष का कारण बन रहा है। वे सामान्य अदालतों को लेकर परेशान नहीं होते। पीटीआई नेताओं के लिए इन हमलों की जबरदस्ती निंदा असंभव होगा, नहीं तो उनका राजनीतिक अस्तित्व दांव पर लग जाएगा। आइए देखें कि इमरान खान असहमतिपूर्ण आवाजों से कैसे निपटते हैं? या वह भी दबाव में आकर हमलों की निंदा करेंगे?'

आर्मी एक्ट में हो सकती है सख्त सजा

नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने मंगलवार को फैसला किया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ करने वालों पर पाकिस्तान आर्मी एक्ट और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 9 मई को रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय पर भी हमला हुआ था, इसके अलावा लाहौर में कोर कमांडर हाउस को आग के हवाले कर दिया था। पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत मुकदमा चलने की बात भर से इमरान के समर्थक डरे हैं। क्योंकि उनके खिलाफ ऐसे आरोप तय किए जा सकते हैं, जिसके लिए मौत की सजा या आजीवन कारावास भी हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.