विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए खुलेंगे विकास के रास्ते

Updated on 10-01-2024 02:14 PM

बिलासपुर। भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पीएमजनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के रास्ते खुलेंगे। जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर जनजाति आबाद है। उन्हें इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महिला संगवारियों की अहम भूमिका होगी। आज चयनित जनमन संगवारियों को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम कोटा पीयूष तिवारी, सीईओ कोटा युवराज सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर सीएल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

     कार्यशाला मे ग्राम में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चयनित जनमन संगवारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण, सहायक आयुक्त, एसडीएम कोटा, सीईओ कोटा एव अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.