छः ग्राम पंचायतों की जनता ने ली विकसित भारत के निर्माण की शपथ

Updated on 19-12-2023 02:50 PM

कोंडागांव। विकसित भारत संकल्प की यात्रा आज जिले के छः गांवों में पहुंची, जिनमें कोंडागांव विकासखण्ड के सितली, पल्ली, फरसगांव विकासखण्ड के चरकई और मोहलई तथा केशकाल विकासखण्ड के ग्राम चिपरेल और सालेभाट शामिल हैं।

इन गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने पर ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए और इस अवसर पर यहां उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली। इसके साथ ही ‘यहां धरती कहे पुकार के‘ नृत्य नाटिका के माध्यम से धरती को जैविक कृषि के माध्यम से उर्वरक बनाने का संदेश दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रोन तकनीक तथा नैनो उर्वरक के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ग्रामीणों से साझा की। इस अवसर पर आयोजित क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही गांव के भू-अभिलेख के शत-प्रतिशत डिजीटलीकरण के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

यहां विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी पात्रता अनुसार सेवाओं के लिए आवेदन भी दिए। इन आयोजनों में चिपरेल में जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी मरकाम, अनुविभागीय दण्डाधिकारी  शंकर लाल सिन्हा, सरपंच सालेभाट  समलू राम कुंजाम, सरपंच चिपरेल  संजीलता शोरी, सहित अन्य स्थानों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सह संयोजक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अुनविभाग तथा विकासखण्ड स्तरीय उपस्थित थे।

चरकई एवं मोहलई में जनपद उपाध्यक्ष सुकलाल मरकाम, जनपद सदस्य मंजू लता मरकाम, प्रवीण बदेशा, तरुण साना, सरपंच  विवेक मरकाम, मोहलई सुदेश मरकाम उपस्थित रहे।

मंगलवार को छः स्थानों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

मंगलवार को कोंडागांव विकासखण्ड के भोगाड़ी और लेमड़ी, फरसगांव विकासखण्ड के पाण्डे आठगांव औरगट्टी पलना तथा केशकाल विकासखण्ड के चुरेगांव और डुण्डे बेड़मा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.