लोग अपने वाहनों में ज़रूरत का ही ईंधन भरवायें : कलेक्टर

Updated on 02-01-2024 03:17 PM

रायपुर। भारी वाहन चालकों की हड़ताल से बनने वाली परिस्थितियों पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे सहित प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है और स्थितियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। ज़िले के पेट्रोल पंपों में अभी पर्याप्त स्टॉक आम जनों के उपयोग के लिए उपलब्ध है। लोगों को अफ़वाहों पर ध्यान न देने और ज़रूरत के हिसाब से ही वाहनों में ईंधन भरवाने की अपील कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजधानी की जनता से की है।

ईंधन की निरंतर आपूर्ति के लिए ज़िला अधिकारी लगातार ऑयल वितरण कंपनियों से संपर्क में है और रायपुर ज़िले के सभी पेट्रोल पंपो में ऑयल कंपनियों द्वारा निरंतर डीज़ल-पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आगे भी जनहित और जन उपयोग के लिए ईंधन की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने का आश्वासन प्रशासन को दिया है।

कलेक्टर ने राजधानी की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार पेनिक ना हो, किसी भी प्रकार के अपवाहों पर ना ध्यान दें और पेट्रोल-डीजल का अतिरिक्त स्टॉक ना रखें। जितनी आवश्यकता हो उतना ही लें पंपो में बेवजह भीड ना लगाए। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। उन्होने कहा कि इस संबंध में ऑयल कंपनियों से चर्चा की गई। उन्होंने आस्वस्त किया है कि सभी पेट्रोल पंपो में हडताल के कारण आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नही आएगी। आम जनजीवन में किसी प्रकार फर्क नही पडे़गा। कलेक्टर डॉ भुरे ने कहा कि प्रसाशन व्यवस्था बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जनता इसमे सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.