पी.जी. कालेज में जनजाति संस्कृति के संरक्षण के लिए घोटुल माॅडल का निर्माण

Updated on 07-12-2023 02:41 PM

कांकेर।  भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के कुशल मार्गदर्शन एवं समाजशास्त्र विभाग, इतिहास विभाग के सौजन्य से महाविद्यालय में घोटूल मॉडल का निर्माण किया गया। बस्तर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ पर गोड, हल्बा, भतरा, मुरिया, मादिया, धु्रवा, दोरला प्रमुख है। जनजातियों की पहचान उनके नृत्य, गीत, संस्कति, संस्कार एवं परम्पराओं से होता है। उन्हें अक्षुण्य बनाये रखने में उनका संरक्षण आवश्यक है। इस संग्राहालय में वस्तुओं के संग्रह के लिये समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.व्ही. क. रामटेके, डॉ. बसंत नाग, पुनित राम तडके, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शरद ठाकुर, डॉ पूनम साहू एवं प्रो. सुमिता पाण्डेय तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको का सक्रिय योगदान रहा है। चित्रकला के माध्यम से जनजाति संस्कृति एवं उनके जीवन शैली को समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों द्वारा दीवारों पर उकेरा गया। प्राध्यापकों के निर्देशन में जिन विद्यार्थियों ने घोटूल मॉडल को संवारा और सजाया, वे है कु. कामाक्षा सुदद्वार, फु तरूणा जैन, भुपेन्द्र कुमार नेताम, करन मरकाम मनीष कुमार नेताम, पिन्टुराम कांगे, कुशल नेताम, कुंदन मंडावी, योगेश कुमार मंडावी, रविना जैन, हेमलता नेताम, मनीष कुमार मण्डावी, तरूण सलाम आदि ने जनजाति कला को चित्रांकित किया। आधुनिकीरण के इस दौर में लोग अपनी प्राचीन विरासत, जनजाति संस्कृति को भूलते जा रहे है। महाविद्यालय के द्वारा सांस्कृतिक धरोहर को जन जन तक पहुँचाने एंव विद्यार्थियों को अपने विरासत की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से निर्मित यह घोटूल मॉडल सफल और सार्थक सिद्ध होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.