समितियों में आवक धान का दो दिन के भीतर करें भौतिक सत्यापन : कलेक्टर अग्रवाल

Updated on 15-01-2024 02:56 PM

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में आवक धान का दो दिन के भीतर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों से अवैध की आवक एवं उनकी खरीदी बिक्री रोकने के लिए इनमें संलिप्तता पाये जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने आज वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य विभाग, सहकारी संस्थाएं एवं विपणन विभाग सहित सभी एसडीएम - तहसीलदारों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये। साथ ही धान खरीदी में कोई कोताही नहीं बरतने को कहा। कलेक्टर ने धान बेचने वाले किसानों को खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अवैध धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में न हो इसके लिए सभी केन्द्रों में धान के आवक, उठाव एवं सम्भावित खरीदी के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये। साथ ही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को दो-दो खरीदी केन्द्रों का अनिवार्यता भौतिक सत्यापन दो दिन के भीतर करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अवैध की खरीदी रोकने, धान बेच चुके किसानों से रकबा समर्पण करवाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने गिरदावरी में रकबा गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी - कर्मचारी पर भी त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, खाद्य विभाग, सहकारी संस्थाएं एवं विपणन विभाग सहित एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी - कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में धान खरीदी, धान मीलिंग, खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता एवं केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों धान की स्टैकिंग, ड्रेनेज सिस्टम आदि व्यवस्था पर असंतुष्टि जताते हुए अधिकारियों पर नराजगी जताई। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों की मूल व्यवस्था में दो दिवस के भीतर सुधार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने जिले में बनाये गये चेकपोस्ट और चेकपोस्ट में ड्यूटी लगाये गये सभी निगरानी दल को सक्रिय कर गंभीरतापूर्वक सतर्क रहने के निर्देश दिये। जिससे अवैध धान के परिवहन न हो सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में कहीं भी अवैध धान का परिवहन नहीं होना चाहिए। परिवहन करते पाये जाने पर जिम्मेदारों पर जवाबदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.