कंगाली से जूझ रहे पाकिस्‍तान में अब प्‍लेन भी आएंगे जमीन पर! फंड की कमी से एयरलाइंस की सर्विसेज ठप होने का खतरा

Updated on 05-06-2023 07:57 PM
इस्‍लामाबाद: फंड की कमी के चलते पाकिस्‍तान में अब एयरलाइंस को ठप करने की नौबत आ गई है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने चेतावनी दी है कि फंड के ब्‍लॉक होने की वजह से पाकिस्तान सहित कई और देशों में एयरलाइन कनेक्टिविटी पर खतरा पैदा हो गया है। ग्लोबल एयरलाइन एसोसिएशन ने रविवार को एक बयान में कहा, अप्रैल 2023 में इस सेक्‍टर में 47 फीसदी तक फंड ब्‍लॉक था। अप्रैल 2022 में 1.55 अरब डॉलर की धनराशि रुकी हुई थी तो इस साल यह बढ़कर 2.27 बिलियन डॉलर हो गई है। आईएटीए की तरफ से यह चेतावनी पाकिस्‍तान के अलावा बांग्‍लादेश, नाइजीरिया, अल्‍जीरिया और लेबनान को भी दी गई है।

और कौन-कौन से देश
आईएटीए ने कहा, ' पाकिस्‍तान समेत कुछ देशों की एयरलाइंस उन बाजारों में सेवाओं की पेशकश जारी नहीं रख सकती हैं जहां वे पर वे बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियों से मिलने वाले राजस्व को वापस करने में असमर्थ हैं।' एयरलाइन एसोसिएशन के महानिदेशक विली वॉल्श ने सरकारों से इस स्थिति को हल करने की रिक्‍वेस्‍ट की है ताकि एयरलाइंस कनेक्टिविटी जारी रखी जा सके। संगठन का कहना है कि यह आर्थिक गतिविधि और रोजगार सृजन के लिए बहुत जरूरी है। नाइजीरिया के लिए 812.2 मिलियन डॉलर, बांग्लादेश 214.1 मिलियन डॉलर, अल्जीरिया के लिए 196.3 मिलियन डॉलर, पाकिस्तान 188.2 मिलियन डॉलर और लेबनान के लिए 141.2 मिलियन डॉलर की धनराशि को ब्‍लॉक कर दिया गया है।
विदेशी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ीं
एयरलाइन एसोसिएशन ने इन देशों की सरकारों से अंतरराष्‍ट्रीय समझौतों और संधि के दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया है। उसका कहना है कि ऐसा करके ही एयरलाइंस को टिकटों की बिक्री, कार्गो स्पेस और बाकी गतिविधियों से पैदा इन फंड्स को वापस करने में सक्षम बनाया जा सके। इस साल मार्च में संगठन ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान में ऑपरेशन जारी रखना 'बहुत चुनौतीपूर्ण' हो गया है। उसका कहना है कि एयरलाइंस डॉलर वापस करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे संकटग्रस्त देश में काम कर रही विदेशी कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पाकिस्‍तान के लिए स्थितियां कठिन

पाकिस्तान इस समय एक बड़े वित्तीय संकट से पीड़ित है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से जरूरी वस्तुओं की कमी हो गई है और उनकी कीमतों में बेतहाश इजाफा हुआ है। कंपनियां मुद्रा आयात करने या इसे परिवर्तित करने में देरी से जूझ रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश अब डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है। पाकिस्‍तान के हालातों की वजह से हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा है। एयरलाइंस स्थानीय मुद्रा में टिकट बेचते हैं, लेकिन ईंधन जैसे खर्चों के भुगतान के लिए डॉलर की जरूरत होती है। ऐसे में स्थितियां पाकिस्‍तान के लिए और कठिन हो गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.