पैर पर प्लास्टर, व्हील चेयर पर दे रहे हैं ट्रेनिंग, राहुल द्रविड़ को आखिर हुआ क्या है

Updated on 20-03-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच हैं। हाल के दिनों में राहुल द्रविड़ को कभी बैसाखी तो कभी व्हील चेयर पर देखा गया है। द्रविड़ के पैर में एक मोटा प्लास्टर लगा हुआ है। उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है, क्योंकि बिना सहारे के वह चल फिर भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि चोट के बावजूद भी द्रविड़ क्यों आराम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में द्रविड़ एक इलेक्ट्रिक व्लील चेयर पर बैठे हुए मैदान में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हुए दिख रहे हैं। द्रविड़ के इसे डेडिकेशन को देख हर कोई तारीफ कर रहा है। क्योंकि चोटिल होने के बावजूद वह आईपीएल के आगामी सीजन में अपनी टीम के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स का 18वें सीजन में पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है।
कब लगी राहुल द्रविड़ को ये चोट
टीम इंडिया के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को ये चोट विजया क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए लगी। द्रविड़ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) लीग मैच खेल रहे थे। इस मुकाबले में उनका बेटा अन्वय भी उनके साथ ही खेल रहा था। द्रविड़ को ये चोट बाएं पैर में लगी है। चोट के कारण टेंडन यानी हड्डी को जोड़ने वाली उनकी नस फट गई है। हालांकि, इसके बावजूद वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर अपनी पैन नजर बनाए हुए हैं।
टीम के कप्तान संजू सैमसन भी हैं चोटिल

सिर्फ कोच ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी चोटिल हैं। संजू सैमसन को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उंगली में चोट लगी थी। इसके कारण संजू अब राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले तीन मैचों में कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह ये जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज रियान पराग निभाएंगे। हालांकि, एक बल्लेबाज के पर संजू इंपैक्ट सब के रूप में टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.