PM मोदी का मोटापे के खिलाफ कैंपेन:10 प्रमुख हस्तियों को नॉमिनेट किया, इनमें आनंद महिंद्रा और उमर अब्दुल्ला

Updated on 24-02-2025 02:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मोटापे के खिलाफ कैंपेन शुरू किया। उन्होंने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के 10 प्रमुख हस्तियों को नॉमिनेट किया। इनमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और मनू भाकर जैसी हस्तियों का नाम है।

कैंपेन के जरिए नॉमिनेट किए गए लोग मोटापे के खिलाफ लोगों को अवेयर करने का काम करेंगे। इसके लिए वो भी 10-10 लोगों को नॉमिनेट कर सकेंगे, ताकि कैंपेन धीरे-धीरे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने 23 फरवरी को मन की बात में मोटापे के खिलाफ कैंपेन शुरू करने की बात कही थी।

अब्दुल्ला बोले- PM मोदी के द्वारा नॉमिनेट होने पर खुश हूं

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है और वह आए दिन अपने एक्सरसाइज का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे के खिलाफ चलाए गए अभियान में खुद को नॉमिनेट किए जाने को लेकर खुशी जताई। उमर ने सोशल मीडिया X पर लिखा-

QuoteImage

मैं बहुत खुश हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल हो रहा हूं। मोटापा कई जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है, जैसे दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक, सांस लेने में समस्याएं, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे चिंता और अवसाद।

QuoteImage

अब्दुल्ला ने कहा- आज मैं इन 10 लोगों को PM के मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए नॉमिनेट कर रहा हूं और उनसे यह अनुरोध कर रहा हूं कि वे हर एक 10 और लोगों को नॉमिनेट करें ताकि यह लड़ाई आगे बढ़ सके।

PM ने मन की बात में कहा- खाने में तेल 10% कम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को मन की बात के 119वें एपिसोड में हेल्थ का का जिक्र करते हुए थे कहा था, एक फिट और स्वस्थ भारत बनने के लिए हमें ओबेसिटी (मोटापा) की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। बीते सालों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। इसलिए, आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे। ये मोटापा कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.