प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में

Updated on 29-12-2023 12:00 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर प्रदान करता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने प्रतिवर्ष लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन कर सीधे संवाद स्थापित किया जाता है। यह समय है जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाएं। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें और उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने प्रेरित करें।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक इस कार्यकम में 05 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देकर अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाईट लिंक
https://innovateindia.mygov.in/ppc-2024/
के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर व सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रधानमंत्री से अपने पूछे जाने वाले प्रश्न भी प्रेषित कर सकते हैं। चयनित प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री द्वारा ‘ परीक्षा पे चर्चा ’ पर आयोजित जीवंत कार्यक्रम में दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.