राजधानी में भी सघन स्वच्छता अभियान पर हुआ कार्यक्रम

Updated on 20-10-2022 05:19 PM

रायपुर

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत राज्य स्तरीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संगठन व्यवस्था में विगत दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नगर पालिक निगम के साथ मिलकर सघन स्वच्छता अभियान की शुरूआत कुलपति डा.के एल वर्मा,कार्यक्रम समन्वयक नीता बाजपेयी,अपर आयुक्त श्री चंद्रवंशी स्वच्छ भारत के नोडल अधिकारी श्री प्रधान की अगुवाई में किया गया । यह अभियान सिटी कोतवाली से शुरू होकर मालवीय रोड गोल बाजार सदर बाजार शारदा चौक आरडीए एमजी रोड होते हुए जय स्तंभ चौक पर समाप्त हुई.

समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय निर्देशक कबीर, नगर पालिक निगम कमिश्नर मयंक चतुवेर्दी, आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री प्रधान एवं नगर पालिक निगम की पूरी टीम साथ में थे। स्वागत उद्बोधन में डॉक्टर नीता बाजपेई ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरे देश में चल रहा है रायपुर में भी अभियान 1 अक्टूबर से शुरू हुआ है 31 अक्टूबर तक चलेगा .नगर पालिक निगम के कमिश्नर मयंक चतुवेर्दी ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा यह कार्य अलग से दिखाई देता है नगर पालिक निगम का सहयोग एनएसएस को हमेशा रहेगा। क्षेत्रीय निर्देशक कबीर  ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं महात्मा गांधी के विचारों को बताते हुए कहा कि जहां स्वच्छता रहती है वहां ईश्वर निवास करते हैं। कुलपति वर्मा  ने अपने वक्तव्य में स्वयं सजे वसुंधरा सवार देकर लक्ष्य गीत को बताते हुए कहा कि सबसे पहले स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को जागरूक करें। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम से श्री गुप्ता ने अपशिष्ट का उचित निपटारा हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका अयोध्या व आभार प्रदर्शन सुनीता चंसोरिया ने किया कार्यक्रम में नगर पालिक निगम की पूरी टीम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा कार्यक्रम अधिकारी शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.