नाली के समानांतर बिछाए गये पाईपलाइन को बदलने भेजा जायेगा प्रस्ताव

Updated on 21-12-2023 01:10 PM

भिलाई नगर।  प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान को तत्काल पूर्ण कर एजेंसी निगम को सौंपे ताकि हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके। नाली के समानांतर बिछाए गए पेयजल पाइपलाइन को बदलने सर्वे कर शासन को भेजे जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करे।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही सहित शहर के भीतर चल रहे खटालो को एक सप्ताह में हटाना होगा। तीन अधिकारी कर्मचारी को जारी किया गया कारण बताओ सूचना पत्र।

 निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. घटक में 3709 मकानों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 312 पूर्ण हो गये है तथा 2405 मकानों का निर्माण आगामी तीन माह में पूर्ण कर निर्माण एजेसी निगम को सौंपे ताकि लाटरी पद्वति से हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके।

उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा निकाले गये डिजिटल वाहन का 13 दिवसीय पडाव मे भिलाई निगम क्षेत्र के 26 स्थलो पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्र सरकार के जनोमुखी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किये जाने स्थल पर फार्म भरवाया जाना तथा लाभ प्राप्त किये हितग्राहियों को मेरी कहानी मेरी जुबानी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे वार्ड-1 खम्हरिया से प्रारंभ होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रति दिवस दो पाली में अलग-अलग वार्ड में कार्यक्रम आयोजित होकर निगम के सम्पूर्ण 70 वार्ड में 3 जनवरी को संपन्न होगा। स्थल पर प्रधानमंत्री आवास, स्व-निधि, विश्वकर्मा, उज्जवला योजना, आयुषमान कार्ड, गुमस्ता, विवाह, जन्म प्रमाण पत्र, आधार अपडेशन सहित अन्य विभाग के स्टाल लगाये जायेगे।

आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त से कहा है कि छ.ग. उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर निगम क्षेत्र में ध्वनि प्रदुषण को रोकने डीजे संचालक तथा होटल, वैवाहिक भवन, सामुदायिक भवन, उद्यान का सर्वे कर रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करवाना है तथा मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही करे। ध्वनि मानक क्षमता 70 डेसिबल को मापने सभी डीजे में ध्वनि मापक यंत्र लगाना होगा।

आयुक्त व्यास ने 21 भवन मालिको द्वारा संपत्तिकर की राशि का चेक से भुगतान करने के बाद चेक बाउंस हो जाने पर उन भवन मालिको के विरूद्व पुलिस में एफ.आई.आर करने के निर्देश के बाद भी कार्यवाही नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संपत्तिकर विभाग के सहायक अधीक्षक एवं प्रभारी लिपिक को तथा बैठक की सूचना व्हाट्सएप पर होने के बाद भी बैठक मे उपस्थित नही होने वाले सहायक राजस्व अधिकारी को तत्काल कारण बताओ पत्र जारी किये।

निगम क्षेत्र में किये गये अवैध नल कनेक्शन का नियमित करने सभी जोन आयुक्त अपने क्षेत्र में शिविर लगाये तथा पानी का बिल नही पटाने वाले लोगो के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करें।

जिन खटाल संचालको को गोकुलधाम में भूमि आबंटन किया गया है ऐसे खटाल संचालको की पहचान कर एक सप्ताह के भीतर शहर के अंदरूनी भाग से खटाल को हटाएं अन्यथा की स्थिति में आबंटन निरस्त का प्रस्ताव देवें। उन्होने सड़क मरम्मत, सड़को पर हुए गढ़ढो को भरने, यातायात को बाधित करने वाले मुख्य मार्ग के अवैध कब्जो को हटाने एवं रोका छेका संकल्प अभियान को और गति देने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर आयुक्त उपायुक्त,अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, सभी विभाग प्रमुख, सहायक अभियंता, उपअभियंता, नोडल अधिकारी तथा एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.