नियद नेल्लानार योजनार्न्तगत पुसकोंटा के ग्रामीणों को मिली बिजली और पानी की सौगात

Updated on 02-04-2025 12:14 PM

बीजापुर। बीजापुर जिले के सुदूर क्षेत्र ग्राम पंचायत हीरापुर अर्न्तगत आश्रित ग्राम पुसकोंटा के सभी घरों में बिजली पानी की पहुंच सुनिश्चित हुई यहां नियद नेल्लानार योजना के तहत प्राथमिकता के साथ प्रत्येक घरों में बिजली और पानी पहुंचाया गया। ग्रामीण देवा कुंजाम, भीमा माड्वी, नागू पोट्टाम एवं जमुना मिच्चा ने बताया कि गांव में पहली बार बिजली और पानी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जंगल के बीचों-बीच स्थित गांव होने के कारण रात के अंधेरे में जंगली जानवरों, सांप बिच्छू का भय बना रहता था। लेकिन अब बिजली पहुँचने के कारण गांव रौशन हो गया है।

अब रात के अंधेरे का भय नहीं है। वहीं गृहणी जमुना मिच्चा बताती है कि गांव के प्रत्येक घरों में जल-जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगने के कारण पानी भरने के लिए अब घर से दूर हैण्डपंप जाने की जरूरत नहीं है। जमुना के छोटे-छोटे बच्चे है कभी बच्चों को घर में छोड़कर तो कभी बच्चों को साथ लेकर हैण्डपंप से पानी लाने में काफी मशक्कत करना पड़ता था किंतु अब घर में नल लगने से बच्चों का ध्यान रखने में भी सहूलियत हो रही है। नियद नेल्लानार योजनार्न्तगत बिजली, पानी, सड़क नेक्टिविटी, मोबाईल टावर सहित स्कूल, आंगनबाड़ी, जैसे बुनियादि सुविधाएं गांवो को मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

वहीं बीजापुर जिले के सुदूर क्षेत्र भी अब विकास की धारा से जुड़कर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए सुनहरा सपना देख रही है। पुसकोंटा के ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की पहुंच अब गांव में होने से बुनियादि सुविधाओं की रफ्तार बढ़ रही हैं गांव में प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत, शौचालय सहित विभिन्न सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं भीमा माड़वी ने जिला प्रशासन के पहल पर पहली बार रायपुर का भ्रमण किया।

नियद नेल्लानार क्षेत्र के युवाओं को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया गया था जिसमें भीमा माड़वी भी गया था उन्होने रायपुर भ्रमण का अनुभव भी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के पहल से अब बरसों से वीरान गांवों में विकास की रोशनी पहुँच रही है। नई सुबह का सुर्योदय होने के साथ ही ग्रामीणों के मुस्कान वापस लौट रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.