रूस-यूक्रेन युद्ध के खात्मे के लिए पुतिन ने बताया प्लान, क्या मानेंगे अमेरिका समेत पश्चिमी देश?

Updated on 14-06-2023 07:18 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट को सुलझाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ है। अगर, पश्चिमी देशों को यूक्रेन संघर्ष सुलझाना है तो उन्हें कीव को हथियार देना बंद करना चाहिए। उनके इस प्रस्ताव के चंद मिनटों के अंदर अमेरिका ने यूक्रेन को 325 मिलियन डॉलर के नए डिफेंस पैकेज का ऐलान कर दिया। इससे साबित होता है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन के खुद हार मानने तक सैन्य सहायता देना जारी रखेंगे। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।


पुतिन का दावा- यूक्रेन को पहुंचा भारी नुकसान

पुतिन ने सैन्य संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि दुश्मन किसी भी दिशा में सफल नहीं हुआ। उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पुतिन ने बताया कि यूक्रेनी सेना वर्तमान में शाख्त्योर्स्क और वर्मेवका में लगातार हमले कर रही हैं, लेकिन अग्रिम मोर्चों तक पहुंचने में विफल रही हैं। कुल मिलाकर, यूक्रेन चार दिशाओं से हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन बड़े पैमाने पर जवाबी हमला कर रहा है। उन्होंने बताया कि चार जून से यूक्रेनी काउंटर ऑपरेशन के दौरान दुश्मन ने यूक्रेनी सेना ने 160 से अधिक टैंक खो दिए, जबकि हमें 54 टैंक गंवाने पड़े। उनमें से कुछ को मरम्मत कर फिर से इस्तेमाल के योग्य बनाया जा रहा है।

यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई रोकने को कहा


पुतिन ने कहा कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के जरिए धीरे-धीरे यूक्रेन का असैन्यीकरण करने में लगा हुआ है। अगर पश्चिमी देश संघर्ष को हल करना चाहते हैं तो उन्हें कीव को हथियार देना बंद करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करने की जरूरत है, अगर वे जारी संघर्ष को हल करना चाहते हैं। पुतिन ने कहा कि हम समझते हैं कि यूक्रेन में समस्यओं को हल करने की कुंजी उनके पक्ष में हैं। यदि वे वास्तव में चाहते हैं कि आज का संघर्ष बातचीत के माध्यम से समाप्त हो जाए, तो उन्हें केवल एक निर्णय लेने की आवश्यकता है- हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति को रोकना, बस इतना ही।

डैम पर हुए हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया


पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार देकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे यूक्रेनी रक्षा उद्योग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। वे क्या उत्पादन कर रहे हैं? वे गोला-बारूद, उपकरण, हथियार, सब कुछ आयात कर रहे हैं। इसलिए कोई लंबे समय तक सर्वाइव नहीं रह सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में जो कखोवका पनबिजली संयंत्र पर हमला हुआ था, उसके पीछे यूक्रेन का हाथ था। उन्होंने कहा कि रूस को निश्चित तौर पर उस बांध के विनाश से कुछ फायदा नहीं होने वाला था। इस त्रासदी ने रूसी क्षेत्रों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इस हमले की पूरी जिम्मेदारी यूक्रेन की है और उसे इसका जवाब देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.