CG पहुंचे देश के रेडियोलॉजी एक्सपर्ट:डॉक्टर्स बोले- बच्चों का पेट दर्द हल्के में लेकर लोग मालिश करा देते हैं, इससे सर्जरी की नौबत आती है

Updated on 27-11-2022 06:57 PM

छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में रेडियोलॉजी की नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित है। जेल रोड स्थित होटल में चल रही ये कॉन्फ्रेंस दो दिनों की है। इसमें देशभर से रेडियोलॉजी एक्सपर्ट और डॉक्टर्स पहुंचे हैं। पहले दिन इस कार्यक्रम में बच्चों से जुड़ी बीमारियों और उनके डायग्नॉस पर बात-चीत की गई। एक्सपर्ट्स ने ऐसे केस को स्टडी किया जिनमें लोगों में जागरुकता की कमी के चलते बीमारी और परेशानी बढ़ी। लोगों को भी जानकारी दी गई ताकि वो बीमारी को वक्त रहते समझें और इसका फायदा मरीज को मिले।

नेशनल इण्डियन रेडियोलोजी एंड इमेजिंग एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ अश्फाक अहमद उस्मान और सेक्रेट्ररी प्रोफेसर डॉ आनंद जयसवाल ने बताया कि यहां CME(कंटीन्यूएड मेडिकल एजुकेशन) के तहत एक्सपर्ट्स ने बहुत से टॉपिक्स पर बात की। एक्सपर्ट्स ने बताया कि अक्सर लोग कई मामलों में शरीर के भीतर होने वाली तकलीफों को नजरअंदाज कर रहे हैं, इससे मेडिकल केस बिगड़ने की संभावना बढ़ती है।

डॉ उस्मान ने बताया कि बच्चों के पेट दर्द की समस्या सोसयटी में काफी आम परेशानी है। जब बच्चे को परेशानी होती है तो बहुत से लोग पेट की मालिश करवा देते हैं। ऐसे मामले पिछले कई सालों से शहरों और गांवों में हो रहे हैं। देखा गया है कि मालिश की वजह से बच्चे की पेट का मामूली अपेंडिक्स बड़ा रूप ले लेता है। सर्जरी तक की नौबत आ जाती है। रेडियोलॉजी में ऐसे कई टेस्ट और तकनीक मौजूद है जिससे लोग सही इलाज हासिल कर सकें।

रेडियोलॉजी के तहत होने वाले काम
रेडियोलॉजी चिकित्सा क्षेत्र के के एक ऐसी शाखा है जहां मरीजों का अंदरूनी रोगों के बारे में पता लगाया जाता है। जब किसी डॉक्टर को पता नहीं चलता कि मरीजों के शरीर के अंदर क्या हुआ है तब एक्स-रे रेडियोग्राफी, सिटी स्कैन, अल्ट्रा सोनोग्राफी, पीईटी, एमआरआई, आदि टेस्ट करने के लिए कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ को मिली मेजबानी
27 नवंबर रविवार को भी ये एजुकेशनल टॉक्स एक्सपर्ट्स जारी रखेंगे। डॉ मोहम्मद हसन ने बताया कि ये टॉक्स पूरे देश में होते हैं। इस बार मेजबानी का मौका छत्तीसगढ़ को मिला है। बच्चों की ब्रेेन, हार्ट, से जुड़ी आंतरिक बीमारियों की जांच पर पीजीआई चंडीगढ़ समेत, हैदराबाद, रायपुर एम्स जैसे शहरों से देश के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से यहां 250 एक्सपर्ट्स अपनी स्टडीज शेयर कर रहे हैं। ताकि छत्तीसगढ़ में भी रेडियोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकें।

आज के कार्यक्रम
27 नवंबर रविवार को इस कॉन्फ्रेंस में हैदराबाद से डॉक्टर सिकंदर शेख पेड्रियाटिक रेडियोलॉजी क्विज कंपटीशन आयोजित करेंगे। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज की 12 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। एक्सपर्ट ब्रेन,हॉट से जुड़ी विभिन्न बीमारियों पर अपने व्याख्यान भी देंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ एटी दाबके, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर प्रसन्ना, डीएमई डॉ विष्णु दत्त और रायपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर तृप्ति नगरिया भी शामिल होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.