राहुल गांधी ने की चीन की तारीफ... सवाल पूछा तो भड़क गईं कांग्रेस प्रवक्‍ता

Updated on 04-03-2023 06:09 PM
नई दिल्ली : राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में देश में लोकतंत्र की स्थिति से लेकर पेगागस, कश्मीर में आतंकवाद मुद्दे पर जो बातें कही हैं उसके लेकर बीजेपी हमलावर है। राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में चीन को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की भी तारीफ की। इस संबंध में जब सवाल पूछा गया तो कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भड़क गईं। उन्होंने चैनल को कहा कि यह बेहद ही गैरजिम्मेदारा काम हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैंने इस स्पीच को 10 बार सुना है। कांग्रेस प्रवक्ता ने चीन की तारीफ वाले बयान का पुरजोर तरीके से खंडन किया।
राहुल के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप
टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने वैश्विक परिदृश्य का जिक्र किया था। उन्होंने अमेरिका और चीन के संदर्भ में बात कही थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कश्मीर हमले को लेकर राहुल गांधी के बयान को चैनल पर पेश करने को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मेरे नेता के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जो बिल्कुल सही नहीं है। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी के पुराने भाषण के क्लिप के जरिये बीजेपी पर निशाना साधा। इसमें पीएम मोदी खेल में चीन के मदद लेने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
'ये तो बीबीसी से घबराते हैं'
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ये तो बीबीसी से घबराते हैं, थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च से घबराते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी की जांच में सहयोग नहीं किया। यह बात कमेटी ने खुद सुप्रीम कोर्ट में कही। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आक्षेप आप पर लगे हैं तो सब कुछ विपक्ष ही करेगा। आप साढ़े आठ साल से क्या कर रहे हैं। आप क्या सिर्फ झुनझुना बजाएंगे।
कश्मीर में शांति है इसलिए बर्फ से खेल रहे हैं राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि चीन खुद को प्रकृति की शक्ति के तौर पर मानता है। चीन में रेलवे, बांध और एयरपोर्ट प्रकृति से प्रेरित हैं। राहुल ने कहा था कि चीन सद्भावना में विश्वास रखता है। राहुल गांधी ने कश्मीर में उग्रवाद का भी जिक्र किया। राहुल ने कहा कि मैं वहां गया जहां कार बम ब्लास्ट में 40 सैनिकों की मौत हुई थी। राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि दरअसल वायरस फोन में नहीं है बल्कि वायरस दिमाग में है। इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता ने चर्चा को कश्मीर की तरफ मोड़ दिया। बीजेपी प्रवक्ता ने आज कश्मीर में शांति है। इसलिए राहुल गांधी अपनी बहन के साथ वहां जाकर बर्फ से खेल रहे हैं।
बीजेपी ने नरसिम्हा राव सरकार पर उठाए सवाल
बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग की स्वातयत्ता को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने टीएन शेषन का हवाला देते हुए कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार ने तीन चुनाव आयुक्त बनाए। इसमें बहुमत से फैसला लेने की प्रावधान भी किया गया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि तब नरसिम्हा राव सरकार ने टीएन शेषन के सभी फैसलों को उलटने के लिए यह फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव आयोग की स्वायत्तता को लेकर आज हमें ज्ञान दे रहे हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बदले लुक से लेकर मनमोहन सिंह के ब्रिटेन में अंग्रेजों से सीखने वाले बयान का भी जिक्र किया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विदेश के मसले पर कांग्रेस की स्थिति समस्याजनक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.