यात्रा के दौरान ज्वलनशील प्रदार्थ एवं विस्फोटक सामग्री के साथ यात्रा न करने रेलवे की अपील

Updated on 21-10-2022 05:17 PM

रायपुर

यात्रा के दौरान ज्वलनशील प्रदार्थ एवं विस्पोटक पदार्थो के साथ यात्रा करना न सिर्फ जान लेवा है वरन यह एक दण्डनीय अपराध भी हैं। रेल प्रशासन के द्वारा इस प्रकार के कृत्य को रोकने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाये जाते है, विशेषकर त्योहारो एवं भीड़भाड़ के दौरान आरपीएफ/जीआरपी के द्वारा स्टेशनों में सघन जाँच भी किए जाते है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी संरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्नि निरोधक अभियान चला कर यात्रियों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है।

इस प्रकार के अभियान के तहत रेलवे द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ ही साथ स्टेशनों पर उपलब्ध एनाउंस सिस्टम द्वारा भी यात्रियों को ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करने संबंधी चेतावनी दी जाती है। रेलवे बोर्ड द्वारा आगजनी से बचाव के उपायों एवं सावधानियों के साथ ही साथ इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश भी समय-समय पर सभी जोनल मुख्यालयों को जारी की जाती है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों के अनुरोध किया हैं कि रेल गाडियों में ज्वलनशील प्रदार्थ एवं विस्पोटक पदार्थो जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल/डीजल, फटाके आदि के साथ यात्रा न करे, यह दुर्धटनाकारक हो सकती हैं। इन पदार्थो के साथ किसी अन्य को यात्रा करते देखे जाने पर इसकी जानकारी डयूटीरत टीटीई, आरपीएफ या अन्य रेल कर्मचारियों को दे। वेंडरों के द्वारा असुरक्षित तरीके से ले जा रही जलती सिगडी आदि देखे जाने पर भी इसकी जानकारी तुरंत डयूटीरत टीटीई एवं आरपीएफ आदि को दे।

ट्रेनों एवं स्टेशनों आदि सार्वजनिक स्थानो पर धुम्रपान निषेध है। इस प्रकार के कृत्य करते देखे जाने पर इसकी जानकारी अवश्य ही डयूटीरत टीटीई एवं आरपीएफ को दे। गैरकानूनी रूप से जैसे पटाखे, पट्रोल, डीजल, मिटटी तेल आदि जैसे सामानों के साथ रेल यात्रा न करे। जल्द आग पकडने वाले समानों जैसे माचिस, लाईटर, फिल्म आदि जैसे समानों को अपने साथ यात्रा में न रखें। कोच में दिये गए बिजली के समानों एवं स्विच बोर्ड के साथ छेडछाड न करें इन सभी का उपयोग रेलवे नियमानुसार करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.