रायपुर : टोल फ्री नंबर पर दिव्यांगजनों की समस्या का तुरंत हो रहा समाधान

Updated on 25-02-2023 11:36 PM

साढ़े 6 हजार कॉल्स का हुआ त्वरित निराकरण

तीन दिव्यांगों को 24 घंटे में घर पहुंचाकर दी गई व्हीलचेयर

मेडिकल सहायता, पेंशन, अन्य योजनाओं संबंधित दिक्कतों का हो रहा निराकरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए टोल फ्री नंबर का फायदा दिव्यांगजनों को मिलने लगा है। टोल फ्री नंबर 155-326 नंबर और हेल्पलाइन नंबर +91-1800-233-8989 पर डॉयल करते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा तुरंत उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। अब तक 6 हजार 522 लोगों के कॉल्स का निराकरण किया जा चुका है। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत गुजरा की 28 वर्षीय अस्थिबाधित कु. सुनीति साहू, 20 वर्षीय दिव्यांग श्री एस. कुमार निषाद और दिव्यांग श्रीमती नीरा बाई साहू द्वारा टोल फ्री नंबर पर फोन करने के 24 घंटे में ही सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत घर पहुंच सेवा के जरिए व्हील चेयर दी गई है।

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों व तृतीय लिंग के व्यक्तियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 155-326 व हेल्पलाइन नंबर +91-1800-233-8989 जारी किया गया है। इस नई सुविधा से महतारी एक्सप्रेस-102, मेडिकल  हेल्पलाइन 104 और आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी नंबर 112 को भी जोड़ दिया गया है। इन नंबरों में डायल कर हितग्राही अपनी समस्याओं व मांगों से विभाग को अवगत करा सकते हैं। हेल्पलाइन सेंटर द्वारा इनकी समस्याओं को संबधित जिले को ऑनलाइन भेजकर त्वरित कार्यवाही करने कहा जाता है। धमतरी जिले को प्राप्त प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों दिव्यांगों को इनके आने जाने की समस्या को देखते हुए, घर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेज लेकर निःशुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई। हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.