रायपुर की सुजैन ने जीता मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब
Updated on
14-01-2025 01:36 PM
रायपुर । रायपुर की सुजैन खान ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह खिताब जीतकर सुजैन ने भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में हुआ। इसमें भारत की ओर से रायपुर की सुजैन ने भाग लिया।
जेके फाउंडेशन (इंटरनेशनल) ने यह प्रतियोगिता आयोजित की थी। 121 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन राउंड्स में सुजैन ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और खिताब अपने नाम कर लिया।
सुपरमॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं सुजैन खान सुजैन एक जानी-मानी सुपरमॉडल और टीवी एक्ट्रेस है। वह न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में काफी मशहूर हैं। वह इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से MDRT अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
सुजैन खान की यह उपलब्धि देश और राज्य के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।इस प्रतियोगिता के दौरान नशा ग्रुपर के ओनर रणदीप अरोड़ा, एंकर और सेलिब्रिटी लकी तरार, मिस थाईलैंड किम शाह और रशियन एक्ट्रैस सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…