रायपुर: शहरों की दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना

Updated on 23-02-2023 11:19 PM

51 हजार लोगों के घर पहुंचा मितान

घर बैठे मिल रहे जन्म, मृत्यु, विवाह, मूल निवास सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र

शहरों की दौड़-भाग भरी जिंदगी में लोगों को मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए बड़ी राहत मिल रही है। शासकीय काम-काज के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म, मृत्यु, मूल निवासी, विवाह आदि प्रमाण पत्र अब लोगों को इस योजना के जरिए आसानी से और घर बैठे ही मिल रहे हैं। मितान 51 हजार से अधिक लोगों के घर दस्तावेज लेकर पहुंचा चुके हैं। इन प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को केवल टोल फ्री नम्बर 14545 अप्वाइंटमेंट बुक कराना होता है। इसके बाद मितान घर आकर प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कागजात लेकर जाते है और प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद घर पहुंचा देते है।
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में शुरू की गई मुख्यमंत्री मितान योजना में अब तक लगभग 62 हजार लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर प्राप्त करने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराया है, वहीं दूसरी तरफ 51 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठें ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। इस योजना में लगभग 01 लाख 25 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है।
13 प्रकार की सेवाएं:-
मितान योजना में 13 प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। भविष्य में इन सेवाओं को और बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं दी जा रही हैं।
ऐसे लिया जा सकता है लाभ:-
मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोलफ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.