रायपुर रेल मंडल ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

Updated on 06-12-2023 03:43 PM

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)  आर के साहू, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी एशोसिएशन के डिविजनल प्रेसिडेन्ट भोली चौधरी, मंडल सचिव श्री वाय के मिहुलिया, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) राहुल गर्ग सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर व भगवान बुद्ध के चित्रों पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी एशोसिएशन पदाधिकारी के द्वारा बुद्ध वंदना की गई, सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन से संबंधित विषयों एवं उनकी प्रखर मेधा एवं दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला । मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर बहूआयामी व्यक्तित्व के धनी थे । हम सभी भारतीय रेल के लिए समर्पित भाव से कार्य करें हमको मिले उत्तरदायित्व का कर्तव्य परायण ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रायपुर रेल मंडल के यात्री परिवहन, माल परिवहन एवं महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट भूमिका के लिए सभी रेल अधिकारीयों एवं रेल कर्मियों की हौसला अफजाई कर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) राहुल गर्ग द्वारा किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.