रमन ने सुनाई शेर और चूहे की कहानी पूर्व सीएम बोले- चूहा..बघवा बना बैठा है,वोट का गंगाजल छिड़क कर फिर से मुसवा बना दो

Updated on 18-11-2022 05:39 PM

भानुप्रतापपुर में उपचुनाव हैं। हल्की ठंड का मौसम प्रदेश के हर शहर में है मगर बस्तर में सियासी गर्मी बढ़ चुकी है। अतरंगी बयानों का दौर शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री जनता के बीच भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गए थे। यहां मुसवा (चूहा) और बघवा (बाघ) की कहानी सुनाकर वोट मांगा।

दरअसल भानुप्रतापुर में नामांकन दाखिल करने के बाद एक सभा का आयोजन हुआ था। इस सभा में रोचक ढंग से डॉ रमन ने एक किस्सा सुनाकर अपनी बात लोगों के बीच रखी। डॉ रमन ने कहा- मुझे एक किस्सा याद आ रहा है। एक साधु और उसकी चुहिया की कहानी है, आप लोग सुने होंगे। जनता ने मुस्कुराकर डॉ रमन को आगे कहने को कहा।

मुसवा (चूहा) और बाघ (बघवा) की कहानी
इसके बाद डॉ रमन ने छत्तीसगढ़ी में किस्सा सुनाया- इसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह है...एक साधु की कुटिया के पास एक चूहा रहता था। एक दिन वह बाहर घूम रहा था कि एक बिल्ली उसे खाने के लिए आई। वह भागकर साधु के पास गया और बोला कि ये बिल्ली मुझे रोज खाने की कोशिश करती है, मुझे बिल्ली बना दो। साधु ने गंगाजल छिड़का, चूहा, बिल्ली बन गया। अब वो कुटिया से निकला तो कुछ कुत्ते पीछे पड़ गए। वो भागकर फिर साधु के पास पहुंचा और बोला मुझे कुत्ते डराते हैं, अब मुझे कुत्ता बना दो।

साधु ने फिर गंगाजल छिड़का और चूहा अब कुत्ता बन गया। कुत्ता बनने के बाद वो जंगल घूमने गया, वहां शेर ने उसको दौड़ाया। चूहा फिर साधु के पास पहुंचा और बोला मुझे शेर बना दो तो कोई मुझे नहीं डराएगा। साधु ने उसको शेर बना दिया, अब शेर बनते ही चूहा बोला, मुझे भूख लगी है...मैं तुमको खा जाउंगा। डॉक्टर रमन ने जनता से कहा कि ऐसे ही आप लोगों ने वोट देकर चूहे को शेर बना दिया है, अब फिर मौका है कि आप वोट का गंगाजल छिड़को और चूहे को फिर चूहा बना दो। उन्होंने यहां के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के लिए वोट देने की अपील भी की।

कृषि मंडी में हुई सभा
भाजपा की ये सभा भानुप्रतापपुर में चारामा कृषि मंडी में आयोजित हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने का काम हुआ है। अपनी उपेक्षा और अपमान का बदला लेने का अवसर जनता को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मिला है। रेत और शराब माफिया का राज चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने सड़क, बिजली के लिए अपने संघर्ष की याद ताजा करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की अब उपेक्षा हो रही है। वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने कहा भाजपा ने हमेशा आदिवासियों के हित में कदम उठाए हैं लेकिन कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज के साथ छल किया है।

कांग्रेसी मायावी हैं
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस सभा में कहा- कांग्रेस नेता मायावी हैं, आते हैं, झूठ का मायाजाल बिछाते हैं। कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा जनता इस चुनाव में कांग्रेस को ट्रेलर दिखाएगी और 2023 में पूरी फिल्म जारी करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.