भारत के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक है रामलला प्राण प्रतिष्ठा : अमर अग्रवाल

Updated on 22-01-2024 05:42 PM

बिलासपुर। रामलला प्राण प्रतिष्ठा महासमारोह के अवसर पर शहर  विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर सेंट्रल जेल रोड  स्थित हनुमान मंदिर में आरती की। उसके बाद में तिलक नगर श्री राम मंदिर में  धर्मपत्नी श्रीमती शशि अमर अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना कर अमर अग्रवाल ने सर्व समुदाय को अयोध्या में प्रभु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर की बधाई दी।

इस अवसर पर जारी संदेश में अमर अग्रवाल ने कहा आज आखिरकार राष्ट्रीय गौरव की पुनर्जागरण की उस बेला का आगमन हो गया, जिसका इंतजार करोड़ो  देशवासी पांच शताब्दियों से कर रहे थे। उन्होंने कहा अभिजीत मुहूर्त में समस्त देशवासी अयोध्या में प्रभु रामलला की  प्राण प्रतिष्ठा पर्व से भावुक,आनंदित, शरणागत,राममय है।उन्होंने कहा मंदिर के गर्भ गृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या महाउत्सव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की श्यामवर्णी भव्य मूर्ति का अनावरण करते ही पूरा देश फूलो की वर्षा के बीच,मंगल गान के सुरों और पवित्र ध्वनियों,शंखनाद से भक्ति भाव में सरोबार  हो गया।अमर अग्रवाल ने कहा आज  पीढ़ियों के संघर्ष और पूर्वजों की तपस्या के सफल स्पंदन से थिरक रही, श्री राम की प्रभुसत्ता का सार्वभौम साक्षात्कार चिरअभिलाषा पूरी होने से देशवासी  भावविभोर और भाव विह्वल है।



उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को भाग्यशाली बताते हुए बधाई दी कि सनातन संस्कृति के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनने की दिव्य अनुभूति का अवसर मिला है।अमर अग्रवाल ने बताया छत्तीसगढ़ की पावन धरा से भगवान राम का अटूट संबंध है। छत्तीसगढ़ श्री राम का ननिहाल एवं कर्मभूमि रहा है,वनवास के दौरान उन्होंने अपना अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया। भगवान राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया, विपरीत परिस्थितियों में भूमिकाओं के निर्वहन की सीख दी। चिरकाल के अनुभव बताते हैं कि सामाजिक व्यवस्था, संस्कृति, परंपराओं और व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने से ही राम राज्य की संकल्पना साकार  मानी जा सकती है। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला में प्रभु राम के गुणों को आत्मसात करते हुए नियम आधारित सामाजिक सद्भाव और व्यवस्था को बनाए रखना राष्ट्र की प्रगति के लिए प्राथमिक दायित्व है।


भंडारे और रैली,भोग वितरण में हुए शामिल हुए अमर अग्रवाल

विगत पखवाड़े भर से बिलासपुर  समेत सभी वार्डो, मोहल्लों में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही थी। राम भक्तों ने आपसीं सहयोग से पूरे शहर, चौक चौराहों को तोरण एवं भगवा ध्वजों से सजाया हुआ है। जगह-जगह युवाओं की टोली ढोल बाजे के साथ भक्त गीतों विशेषकर "राम आएंगे की धुन पर" की थिरकती दिखाई दी। नगर विभिन्न मंदिरों में, मोहल्लो में धार्मिक समितियों द्वारा भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक श्री अग्रवाल भी जेल रोड, तिलक नगर ,व्यापार विहार में मर्चेंट एशोसिएशन, पश्चिम मंडल एवं मध्य मंडल एवं विभिन्न जगहों में आयोजित  कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना की,भोग वितरण एवं भंडारा में शामिल होकर शुभकामनाएं दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.