इमरान की पार्टी का बड़ा विकेट गिराएंगे बागी नेता! जेल में बंद शाह महमूद कुरैशी से की मुलाकात

Updated on 01-06-2023 06:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के पूर्व नेताओं ने बुधवार को अदियाला जेल जाकर पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से अलग होने के लिए मनाने की कोशिश। उल्लेखनीय है कि इमरान खान ने घोषणा की है कि उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की स्थिति में पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

सूत्रों के हवाले से समाचार चैनल जियो टीवी ने खबर दी है कि कुरैशी से मुलाकात करने वाले पीटीआई के प्रतिनिधिमंडल में फवाद चौधरी, इमरान इस्माइल, महमूद मौलवी और आमिर कियानी शामिल थे जिन्होंने जेल में जाकर उन्हें इस बात के लिए मनाने की कोशिश की कि वह इमरान खान से अलग हो जाएं। चैनल ने खबर दी कि सूत्रों ने दावा किया है कि यह मुलाकात पूर्व पीटीआई नेताओं द्वारा कुरैशी को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश के तहत हुई।

गौरतलब है कि 66 वर्षीय कुरैशी इमरान खान की सरकार में वर्ष 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री थे। वह पीटीआई के उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जिन्हें खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.