पंजीकृत 390 मानस मंडलियों को दिए जायेंगे पांच-पांच हजार रुपए प्रोत्साहन राशि

Updated on 17-01-2024 02:59 PM

गरियाबंद । राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत जिले के 390 मानस मंडलियों को 5-5 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। राज्य शासन से इसके लिए आबंटन जारी किया गया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में जिले के पंजीकृत मंडलियों को प्रोत्साहन राशि जल्द आबंटित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला स्तरीय और जिले के सभी विकासखंडों में 22 जनवरी को भव्य मानस गान एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यक्रम में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर धार्मिक स्थलों के सजावट, रंग रोगन, लाइटिंग एवं साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देते हुए धार्मिक स्थलों में भक्तिमय वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ की तैयारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आसपास के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसी तारतम्य में जिले में भी मंदिरों की साफ सफाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के गांवों के देवालयों एवं मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में डीएफओ मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारी - कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में धान खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी 90 धान खरीदी केन्द्रों में आवक धान, उठाव किए गए धान, उठाव के लिए शेष धान, लक्ष्यानुसार खरीदी, केंद्र में उचित व्यवस्था एवं धान को विपरीत मौसम से बचाने किए गए उपाय आदि का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके लिए 90 नोडल अधिकारी बनाए गए है। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को केंद्रों में जाकर निर्धारित प्रारूप में दिए जांच बिंदुओं पर सत्यापन का काम पूर्ण करके जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर बचे हुए दिनों में धान खरीदी लक्ष्यानुसार संपन्न करने समिति वार योजना बनाकर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने लगातार कार्यवाही करने के भी निर्देश सभी एसडीएम को दिये। इसके अलावा कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएम जनमन और विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का जिले में गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.