चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS केस में खुलासा, वीडियो बनाने वाली लड़की गिरफ्तार

Updated on 27-09-2022 05:21 PM
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में गिरफ्तार आर्मी मैन संजीव सिंह से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह उस स्टूडेंट से प्यार में था जिसने हॉस्टल में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाया था। आरोपी छात्रा के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे सिंह ने मोहाली पुलिस से पूछताछ में बताया है। बताया जा रहा है कि सैन्यकर्मी सोशल मीडिया के जरिए आरोपी लड़की से मिला था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर किए। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने संजीव सिंह के भी वीडियो साझा किए थे या नहीं। पुलिस को सिंह के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।

MMS कांड पर यूनिवर्सिटी में हुआ भारी बवाल
पंजाब के मोहाली स्थित विश्वविद्यालय परिसर में बीते दिनों इस आरोप को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था कि हॉस्टल के स्नानघर में छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। कुछ छात्रों ने ​​दावा किया था कि वीडियो लीक हो गए थे। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताकर खारिज कर दिया था।

लड़की पर वीडियो शूट करने का था दबाव?
आरोपी MBA स्टूडेंट से जब हॉस्टल मैनेजर पूछताछ कर रहा था, उस समय भी यह देखा गया कि कोई उसे टेक्स्ट मैसेज कर रहा था। बाद में ह्वास्ऐप चैट से खुलासा हुआ कि वह संजीव सिंह के साथ ही बातचीत कर रही थी। इस दौरान सिंह उससे वीडियो और तस्वीरें शेयर करने के लिए कह रहा था। चैट से पता चलता है कि आरोपी पर वीडियो शूट करने का दबाव था।

सैन्यकर्मी संजीव सिंह को पुलिस ने अरुणाचल से दबोचा
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि संजीव सिंह को अरुणाचल प्रदेश से दबोचा गया। डीजीपी ने ट्वीट किया, 'सेना, असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में अहम खुलासा। आरोपी सैन्यकर्मी संजीव सिंह को सेला दर्रे से गिरफ्तार किया गया। मोहाली की अदालत में पेशी के लिए बोमडिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। संदेह है कि वह आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.