पांच महीनों के अंदर यूक्रेन युद्ध में रूस ने गंवा दिए 20 हजार से ज्‍यादा सैनिक! अमेरिका का दावा

Updated on 02-05-2023 08:49 PM
वाशिंगटन: यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के बीच अमेरिका ने कहा कि दिसंबर से अब तक रूस के 1,00,000 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 20,000 मारे गए हैं। यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच भीषण संघर्ष जारी है, जहां रूस बखमुत शहर को घेरने की कोशिश कर रहा है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि रूस के हताहतों संबंधी अनुमान उस नयी अमेरिकी खुफिया जानकारी पर आधारित है, जिसे हाल में सार्वजनिक किया गया है।


पिछले एक साल से कब्‍जे की कोशिशें
उन्होंने यह नहीं बताया कि खुफिया समुदाय ने यह अनुमान किस आधार पर लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि मरने वालों में आधे वैगनर कंपनी से हैं जो एक प्राइवेट कॉन्‍ट्रैक्‍ट कंपनी है। अगर यह जानकारी सही है तो रूसी घायल लड़ाकों की संख्या युद्ध से पहले पूर्वी शहर की करीब सत्‍तर हजार की आबादी से ज्‍यादा है। रूस पिछले एक साल से बखमुत को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। यह शहर काफी छोटा है जहां पर कुछ हजार नागरिक ही रहते हैं। रूस और यूक्रेन के लिए बखमुत रणनीतिक तौर पर काफी महत्‍वपूर्ण है और यहां की लड़ाई ने अब एक प्रतीकात्‍मक महत्‍व ले लिया है।

एक लाख रूसी सैनिक घायल!
यूक्रेन के अधिकारियों की मानें तो रूस, युद्ध का प्रयोग ज्‍यादा से ज्‍यादा रूसी सैनिकों को मारने और अपने भंडार को कम करने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन अब केवल शहर के एक छोटे से हिस्से को नियंत्रित करता है। किर्बी ने कहा, 'बड़े पैमाने पर बखमुत के जरिए डोनबास में आक्रामक रूप से रूस का प्रयास असफल रहा है। रूस किसी भी वास्तविक रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्‍जा करने में असमर्थ रहा है।' उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि कार्रवाई में 20,000 लड़ाकों के साथ रूस के करीब एक लाख 100,000 से ज्‍यादा सैनिक घायल हुए हैं।

रूस की टिप्‍पणी का इंतजार
अमेरिकी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत से ही बखमुत में रूस को नुकसान हुआ है। किर्बी ने कहा कि महीनों की लड़ाई और असाधारण नुकसान के बाद रूस के हमले की कोशिशें असफल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अभी घायल यूक्रेनी सैनिकों की संख्‍या का कोई अनुमान नहीं है। उनकी मानें तो यूक्रेन पीड़‍ित है और रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है। अमेरिका की तरफ से आए इन आंकड़ों पर रूस की तरफ से कोई भी टिप्‍पणी अभी तक नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.