रूस की हाइपरसोनिक किंजल मिसाइल यूक्रेन में हुई फेल, जेलेंस्की की सेना ने तबाह किए पुतिन के छह बाहुबली

Updated on 17-05-2023 07:01 PM
कीव: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमला किया लेकिन यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने इसे विफल करते हुए दागी गई सभी 18 मिसाइलों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह किंजल मिसाइलों को भी नष्ट कर दिया गया जो 11,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इसके साथ ही 450 किग्रा विस्फोटक के साथ न्यूक्लियर हथियार ले जा सकती हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया। हमलों के दौरान कीव में सोमवार देर रात तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से दिए गए हथियारों ने हमले को रोकने में मदद की। हमले ऐसे समय में किए गए जब यूरोपीय नेताओं ने रूस को युद्ध के लिए दंडित करने के नए तरीके खोजे हैं और चीन के एक दूत ने बीजिंग के शांति प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग की है।


इस महीने में आठवीं बार रूस ने हवाई हमलों से कीव को निशाना बनाया है। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि कीव पर रूस का यह हमला ‘संख्या के आधार पर बेहद व्यापक था’। उन्होंने कहा कि दनादन मिसाइल दागी गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के यूरोप की यात्रा संपन्न करने के बीच ये हमले किए गए। पोपको ने कहा, ‘प्राथमिक जानकारी के अनुसार कीव के हवाई क्षेत्र में हमला करने वालों के अधिकतर ठिकानों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया।’ यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि हमले में ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार की 18 मिसाइलें दागी गईं। वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इनहात ने कहा कि सभी को मार गिराया गया।

छह किंजल मिसाइल किए नष्ट

इनहात ने सोशल मीडिया ऐप ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि छह ‘किंजल’ एयरो-बैलिस्टिक मिसाइल मिग-31के विमान से दागी गईं और काला सागर में मौजूद जहाजों से नौ क्रूज मिसाइल और तीन जमीन आधारित एस-400 क्रूज मिसाइलों से राजधानी को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने बल की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘एक और अविश्वसनीय सफलता।’ यूक्रेन में ब्रिटेन की राजदूत मेलिंडा सिमंस ने ट्वीट किया कि हमले भीषण थे। उन्होंने लिखा, ‘हिलती दीवारों के बीच रात काटना आसान नहीं था।’ रूस के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार के हमले में कीव में एक पैट्रियट मिसाइल इकाई को नष्ट कर दिया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि प्रणाली को ‘किंजल’ ने नष्ट किया। उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत नहीं दिए और इस बयान की कोई पुष्टि भी नहीं की जा सकती।

चीन चाहता है समझौता

सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत हवाई सुरक्षा ने रूसी विमानों को यूक्रेन में अंदर तक जाने से रोक दिया। हमला ऐसे समय किया गया जब यूरोपीय नेता महाद्वीप के मुख्य मानवाधिकार निकाय 46 देशों की यूरोपीय परिषद के एक दुर्लभ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं, एक चीनी दूत आने वाले दिनों में यूक्रेन और रूस की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि बीजिंग फरवरी में जारी शांति योजना पर जोर दे रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, पूर्व राजदूत ली हुई पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी की यात्रा भी करेंगे। चीन सरकार का कहना है कि वह तटस्थ है और युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहती है। हालांकि उसने रूस को हमेशा राजनीतिक समर्थन दिया है। इस बीच, देश के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, सोमवार से मंगलवार सुबह तक यूक्रेनी क्षेत्रों में रूस की गोलाबारी में कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.