सेल ने प्रतिष्ठित ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेशन किया हासिल

Updated on 30-12-2023 03:13 PM

भिलाई। देश की महारत्न सार्वजनिक उपक्रम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसे  ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट भारत द्वारा  दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित किया गया है। ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन एक वैश्विक मान्यता है, जो एक सम्मानित और लोकप्रिय नियोक्ता होने की सेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मान्यता सेल द्वारा कार्यस्थल पर विश्वास, सहयोग और कार्मिकों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर लगातार फोकस का प्रमाण है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट एक नामी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिये  उत्कृष्ट कार्मिक अनुभव का माहौल बनाने वाले नियोक्ताओं को मान्यता देता है। सेल ने ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए गहन सर्वेक्षण के बाद प्रमाणन हासिल किया है, जो सेल के कार्मिकों के सीधे फीडबैक पर आधारित है। सेल ने लगातार विभिन्न कार्मिक-केंद्रित पहलों को लागू किया है, जो कार्मिक अनुभव को बढ़ाने और एक सहायक और सहयोगात्मक कार्य माहौल को विकसित करने पर केंद्रित हैं। इन प्रयासों ने सेल को एक ऐसा कार्यस्थल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जहां कार्मिक खुद को मूल्यवान, सम्मानित और प्रेरित महसूस करते हैं। सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा सेल को 'ग्रेट प्लेस टू वर्क के प्रमाणित संगठन के रूप में मान्यता एक खुशहाल कार्यस्थल बनाने के हमारे प्रयासों की पुष्टि है, जो स्वामित्व और बेहतर उत्पादकता को प्रोत्साहित करती है। हालांकि यह एक निरंतर प्रयास है और इस दिशा में कई अन्य कार्य योजनायें बनाई जा रही हैं। यह मान्यता सेल को एक जिम्मेदार और पसंदीदा नियोक्ता के रूप में स्थापित करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.