भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने
दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को भाजपा के
ब्रम्हानंद नेताम के सामने मैदान में उतारा है। इसके लिए सावित्री मंडावी
ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया है। दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी
सावित्री मंडावी जहां कांग्रेस की ओर से, वहीं भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम
कल नामांकन भरेंगे। दोनों ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।
सावित्री मंडावी के नामांकन में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ
नेता शामिल होंगे। 18 नवम्बर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की
जायेगी और 21 नवम्बर सोमवार तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकेंगे।