रायपुर टिकरापारा की घटना के लिए सेन समाज ने गठित की कमेटी

Updated on 30-12-2023 03:11 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हृदय विदारक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों आत्महत्या कर ली है। मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली, तीनों ने घर के कमरे में फांसी लगा लिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। राजधानी रायपुर के टिकरापारा में सेन समाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की खुदकुशी मामले पर सेन समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सेन समाज के तीन लोगों में से मेरे पारिवारिक व्यक्तिगत संबंध थे, लखन सेन, रानू सेन उनकी पत्नी और पायल सेन उनकी बेटी चौदह साल की तीनों ने आत्महत्या कर ली है। हमारे समाज के लिए यह बड़ी पीड़ा का वक्त है, मैंने आज से एक हफ्ता पहले कहा था कि समाज के किसी को भी अगर वह आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसके लिए रोजगार मेला 10 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है। मैंने कहा भी है कि अंतिम पंक्ति में बैठे हुए कोई भी ऐसे लोग है जिनको किसी भी प्रकार की समस्या है उस समाज का व्यक्ति सीधा मुझसे मिल सकता है, उनकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे, उनको रोजगार दिलाने का भी काम करेंगे, लेकिन इस प्रकार की घटना कहीं न कहीं सोचने को विवश करती है कि हमें इतनी जल्दी हार नहीं मानना है और शासन है, प्रशासन है वहां पर अपनी बातों को रख सकते हैं। मैं अपने समाज की ओर से अपने तरफ से तीनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और समाज के तरफ से जांच कमेटी बनेगी और समाज के दस लोग इस जांच कमेटी में अलग अलग जिले से वहां पर जाएंगे, हो सकता है इस आत्मघाती हादसे में कोई बड़ा कारण हो। क्योंकि  कभी कभी जो दिखता है वह होता नहीं है, हो सकता है हम आत्महत्या ही समझ लें लेकिन जांच के बाद पता चला कुछ भी हो सकता है तो इस पूरे घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से दस लोगों की कमेटी जांच करेगी। सेन समाज के लोग मेरे पास रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। मैं मेकाहारा हास्पिटल जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ है, उस जगह पर में मौजूद था वहां मैंने डॉक्टरों से बात की है। मैंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 24 से 48 घंटे के भीतर शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाना चाहिए, उसके बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाज के सभी लोग उस परिवार के लिए जो भी आवश्यकता पड़े उसके लिए हम सबको खड़ा रहना है और हम पूरा सपोर्ट करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.