शकील रिजवी का एम्बुलेंस ड्राइवर को थप्पड़ मारना निंदनीय : नन्दलाल मुड़ामी

Updated on 08-11-2022 05:13 PM

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुड़ामी ने कांग्रेस नेता व मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी द्वारा एक वृद्ध एम्बुलेंस ड्राइवर के साथ मारपीट करने के कृत्य की घोर निन्दा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर शकील रिजवी हाल ही में मदरसा बोर्ड के सदस्य बनाये गये है, अभी इनका शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है। सप्ताह भर के भीतर ही उन्होंने अपने रसूख का चमत्कार दिखाना शुरू कर दिया और गीदम निवासी एक एम्बुलेंस चालक जो स्वास्थ्य कर्मचारी है और मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे, उन्हें बेवजह थप्पड़ जड़ दिया।

उन्होने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लगातार स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे है। पूर्व में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के ड्राइवर ने जिला अस्पताल में कोरोना काल के दौरान सेवा दे रहे डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया था। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता शकील रिजवी ने साठ वर्ष के व्यक्ति की आयु का भी ध्यान नहीं रखा और बेवजह उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले को लेकर लोग आक्रोशित हैं। कांग्रेस के संरक्षण के कारण ही ऐसे नेताओं का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और ऐसे नेता शर्मनाक कृत्य कर कर्मचारी व जनता से दुर्व्यवहार कर रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.