आसमान छूती महंगाई, भूकंप का विनाश... एर्दोगन को तीसरी बार मिली तुर्किये की सत्ता, कई गुना बड़ी हैं नई चुनौतियां

Updated on 29-05-2023 08:56 PM
अंकारा : तुर्किये के मौजूदा राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने उनके सत्तावादी बदलावों को पलटने की चाहत रखने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल केलिचडारोग्लू को हराकर पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी की। एर्दोगन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दूसरे निर्णायक दौर में रविवार को 52 प्रतिशत से अधिक मत हासिल किए। इससे दो सप्ताह पूर्व, पहले दौर के चुनाव में वह जीत के लिए पर्याप्त बहुमत हासिल नहीं कर पाए थे, जिसके बाद दूसरे दौर का चुनाव कराना पड़ा। दूसरे दौर के चुनाव में तुर्किये के मतदाताओं ने छह दलों के गठबंधन और मध्यमार्गी-वामपंथी मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार केलिचडारोग्लू के मुकाबले एक मजबूत और पहले ही अपनी काबिलियत साबित कर चुके नेता को समर्थन देने का फैसला किया।

एर्दोगन लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देंगे। इस तीसरे कार्यकाल में एर्दोगन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होंगे तथा इस चुनाव के परिणामों का असर देश के बाहर भी महसूस किया जाएगा। तुर्किये यूरोप और एशिया दोनों के लिए अहम है और यह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एर्दोगन को तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अब आसमान छूती महंगाई से निपटना होगा और 50,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले विनाशकारी भूकंप से प्रभावित देश में पुनर्निर्माण करना होगा।

2014 में बने देश के राष्ट्रपति

इस्तांबुल और अंकारा में दिए अपने भाषणों में 69 वर्षीय मुस्लिम नेता एर्दोगन ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुनने के लिए देशवासियों को धन्यवाद दिया। वह 2028 तक सत्ता में रहेंगे। उन्होंने इस्तांबुल में अपने आवास के बाहर अपने समर्थकों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि हम पिछले 21 साल की तरह इस बार भी आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे।' एर्दोगन मार्च 2003 से अगस्त 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह अगस्त 2014 से राष्ट्रपति हैं। अंकारा में राष्ट्रपति भवन के बाहर एर्दोआन ने कहा, 'आज एकमात्र विजेता तुर्किये है।' पीएम मोदी ने एर्दोगन को जीत की बधाई दी है।

विपक्ष ने लगाया बेईमानी का आरोप

उन्होंने तुर्किये की दूसरी सदी को 'तुर्किये की सदी' करार दिया और इसके लिए कड़ी मेहनत करने का वादा किया। तुर्किये इस साल अपनी शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस बीच केलिचडारोग्लू ने कहा कि यह चुनाव 'अब तक का सबसे अन्यायपूर्ण चुनाव रहा' जिसमें सभी सरकारी संसाधन एर्दोआन की मदद में लगाए गए। उन्होंने अंकारा में कहा, 'हम तब तक संघर्ष जारी रखेंगे, जब तक हमारे देश में असली लोकतंत्र स्थापित नहीं हो जाता।' उन्होंने उन्हें अपना वोट देने वाले दो करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों को धन्यवाद दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.