दूसरों को मोटिवेट करने वाले सोनू शर्मा मूक-बधिर बच्चों से मिलकर खुद मोटिवेट हो गए

Updated on 13-10-2022 04:19 PM

रायपुर

दूसरों को मोटिवेट करने वाले शख्सियत जब दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा देख खुद मोटिवेट हो जाए तो इससे बड़ा सुखद संयोग और क्या हो सकता है। रायपुर के अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में मूक-बधिर बच्चों से मिलने पहुंचे मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा बच्चों की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवन के प्रति उनके नजरिए से बहुत प्रभावित हुए। वे बच्चों की हर जिज्ञासा के बारे में जानना चाह रहे थे,काफी समय उन्होने इन बच्चों के साथ गुजारा और स्कूल संचालन के लिए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वाकई एक बहुत ही चुनौती भरा काम है।

सोनू शर्मा राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए तो रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे से अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे इन बच्चों के बारे में जानकारी मिली और वे उनसे मिलने स्कूल पहुंचे। सोनू शर्मा स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से इन बच्चों से संवाद किया। जब श्री शर्मा ने एक बच्चे से उसके जीवन लक्ष्य के बारे पूछा तो उसने कहा कि वह एक्टर बनना चाहता है। उसकी बातें सुनकर सोनू शर्मा भावुक हो गए। उन्होंने कहा इस दिव्यांग बच्चे का जीवन के प्रति जो नजरिया है वह अनुकरणीय है। उन्होंने ने कहा कि ये बच्चे सुन और बोल नहीं सकते फिर भी हार न मानने की जो जज्बा इनमे है उसको में सलाम करता हूं। सभापति प्रमोद दुबे ने जब सोनू शर्मा को राहुल साहू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक आकस्मिक घटना में यह बच्चा छह दिनों तक बोर में फंसा रहा और मौत को मात देकर शासन की मदद से सुरक्षित बाहर आ गया। पूरे घटना के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी पल-पल की मानिटरिंग करते रहे। श्री शर्मा ने कहा कि न्यूज चैनल के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी है आज उससे रूबरू मिलकर अच्छा लगा। श्री शर्मा ने कहा कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो अगर हार न मानने का ठान लिया है तो जीत अवश्य मिलेगी। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश पांडेय, डॉक्टर देव बी मिश्रा, स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.