सायबर अपराधों की चुनौती से निपटने विशेष पाठशाला

Updated on 09-12-2023 03:12 PM

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन मे एवं प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद, गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक जोगेन्द्र कुमार साहू, सायबर सेल प्रभारी व जिला संरक्षण अधिकारी (मिशन वात्सलय) नारेन्द्र साहू के पर्यवेक्षण में शा.उ. मा. विद्यालय भैंसबोड़ जिला-बालोद एवं शा. पूर्व मा. शाला भैंसवोड़ में स्कूली छात्र/छात्राओं को एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने व बाल विवाह रोकथाम, वाल श्रम, उत्तम शिक्षा व स्वास्थ्य के सबंध में जागरूक किया गया।

भैसबोड़ के स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा के दुष्प्रभाव किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव बाल तस्करी के संबंध में जानकारी व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम, उत्तम शिक्षा व स्वास्थ्य व गुड टच, बैड टच, बच्चो का शोषण, पोस्को एक्ट एवं जेजे एक्ट की जानकारी साझा किया गया। साथ ही साथ साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करने के लिये बताया गया। स्कुल में उपस्थित शिक्षकगणों को अभिव्यक्ति एप अपलोड कराकर एप के संबध में जानकारी साझा की गई है। साथ ही साथ युवा पीढ़ी जिनका योगदान समाज की रीढ़ मजबूत करने में प्रभावी होता है, उनके उज्वल भविष्य के लिये बधाई दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.