भटगांव में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 31 से, देशभर से आएंगे खिलाड़ी...

Updated on 18-01-2024 05:02 PM

भटगांव । नगर पंचायत भटगांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होकर 2 फरवरी तक चलेगी। बतादें इस कबड्डी प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुँचते हैं । वहीं इस खेल में शामिल होने वाले महिला-पुरुष  खिलाड़ियों में से अच्छी प्रतिभा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाता हैं। पुरुष वर्ग के चार खिलाड़ियों को अलग-अलग अच्छी प्रदर्शन पर प्रथम सम्मानित - कप और 50,024/- रुपये,  द्वितीय सम्मानित - 25024/-रुपये  तो तृतीय सम्मानित 15024/- रुपये और अंतिम चौथा सम्मानित 10024/- रुपये रखा गया है जबकि पुरूष वर्ग का एंट्री शुल्क 501 रुपये रखा गया है।  वहीं चार महिला वर्ग की अच्छी प्रदर्शन पर प्रथम सम्मानित - कप और 25024/- रुपये, द्वितीय सम्मानित-15024/-रुपये तो तृतीय सम्मानित- 10024/- रुपये और अंतिम चौथा सम्मानित- 7024/- रुपये रखा गया हैं जबकि इनका एंट्री शुल्क 201 रुपये रखा गया है।

आयोजक समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने बताया कि नगर पंचायत भटगांव में वार्डवासियों व जनप्रतिनिधियों सहित नगर के वरिष्ठजनों की सहयोग और आशीर्वाद से पिछले 40 वर्षों से लगातार कबड्डी प्रतियोगिता होता आ रहा हैं और इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुँचते हैं । आगे बताया गया कि खिलाड़ियों के लिए आयोजक समिति द्वारा ठहरने की उत्तम व्यवस्था से लेकर भोजन व्यवस्था तक कि जाती है, ताकि दूर दराज से आए खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो। वहीं इस खेल के दौरान खिलाड़ियों को चोंटील न हो उस लिहाज से कबड्डी पिच में मेट का भी व्यवस्था की जाती है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए  संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं ताकि खिलाड़ी आसानी से प्रतियोगिता स्थल पर सही समयावधि पर पहुँच सकें- सभी का संपर्क सूत्र क्रमशः जारी किया गया हैं - मनोज टंडन मो.- 9575109801,, विक्रम कुर्रे मो.- 6266774556,,  विजेंद्र निराला मो.- 9977987337।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.