निजी अस्पतालों में सेवा देने सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ बहुत जल्द की जाएगी कठोर कार्रवाई

Updated on 10-01-2024 02:17 PM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निजी प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि वह निजी प्रैक्टिस करना छोड़ दें, अन्यथा उनके विरोध बहुत जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी। एनपीए लेकर निजी अस्पतालों में सेवा देना शासकीय के साथ-साथ नैतिक रूप से भी उचित नहीं है। शासकीय शासकीय डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस करने के भी नियम पूर्व निर्धारित हैं। ऐसे डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग में लिखित में आवेदन देना होता है। उन्हें अपने स्वयं के क्लीनिक अथवा घर ही में ऑफिस टाइम के बाद केवल 3 घंटे के लिए प्रैक्टिस करने का प्रावधान है । किसी भी हालत में निजी अस्पतालों में जाकर इलाज करना नहीं है।उन्होंने सीएमएचओ से ऐसे डॉक्टर की सूची मांगी है जो निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस के लिए जाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सरकार छोटे-बड़े सभी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है लेकिन इन सुविधाओं से ज्यादा डॉक्टर और कर्मचारियों की बीमार व्यक्ति के सेवा करने की मानसिकता ज्यादा जरूरी है ।उन्होंने कहा कि ज्यादातर गरीब लोग शासकीय अस्पताल में बड़े विश्वास के साथ इलाज करने आते हैं ।उनके विश्वास को बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।

निश्चय मित्र बनकर कलेक्टर ने किया दान -

कलेक्टर अवनीश शरण ने निश्चय मित्र बनकर टीवी मरीजों की मदद के लिए ₹3000 का दान किया। इस राशि से किसी टीवी मरीज को 6 माह तक पोषण आहार दिया जाएगा। अस्पताल से दवाइयां उन्हें मुफ्त मिलेगी। नगर निगम के अधिकारी भी निश्चय मित्र बने और अंशदान किए।उन्होंने अन्य अधिकारियों, समाजसेवी, और जनप्रतिनिधियों को भी निश्चय मित्र बनने का आह्वान किया। सभी बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों और अन्य स्थानों पर इसका प्रचार प्रसार कर लोगों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने टीबी अभियान के प्रभारी से कहा कि अगले 10 दिवस के भीतर ज्यादा से ज्यादा लोगों को निश्चय मित्र बनाएं। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और पीएम जनमन योजना में अच्छे काम करने वालों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की। बैठक में खसरा और रूबेला बीमारी के उन्मूलन कार्य की प्रगति का समीक्षा भी किया गया। सीएमएचओ डॉक्टर राजेश शुक्ला सिविल सर्जन अनिल गुप्ता सहित सभी बीएमओ,डीपीएम, बीपीएम सहित राष्ट्रीय का स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.