डैम में डूबा छात्र, पिकनिक मनाने गए थे 10 दोस्त नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया गितांश,खाना खा रहे थे बाकी के साथी,शव बरामद

Updated on 18-11-2022 05:40 PM

भिलाई में मरौदा डैम में डूबने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई। 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गुरुवार शाम की इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा ।

उतई पुलिस ने बताया कि आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

साथियों ने शाम को पुलिस को दी सूचना

उतई पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्त के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। 10 लड़के पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बाकी के लड़के खाना खा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब की ये घटना बताई गई है। साथियों के ने शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी।

काफी देर तक नजर नहीं आया गितांश

बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही गोताखोर टीम लगाई गई, दोस्तों के मुताबिक गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के घबरा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है लेकिन नजर नहीं आया।

अंधेरा होने के कारण शाम को बंद करना पड़ा रेस्क्यू

थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी गीतांश बीएसपी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। साथियों से मिली सूचना के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल सीआईएसएफ कैंट के पीछे मरौदा डैम में खोजने का प्रयास की लेकिन शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और गितांश को शव बरामद किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.