विद्यार्थियों ने जगन्नाथ-पुरी में एन.जी.ओ का किया शैक्षणिक भ्रमण

Updated on 08-12-2023 03:06 PM

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग (एमएसडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने जगन्नाथ-पुरी में कार्य करने वाली प्रमुख समाजिक संस्था (एन.जी.ओ) “गोपा-बंधु सेवा परिषद्” का किया शैक्षणिक भ्रमण किया। यह संस्था महिलाओं को मासिक धर्म से सम्बंधित विषयों पर जागरूक करने का कार्य करती है। साथ ही यह संस्था शिक्षा और जीवन-रक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है. यह संस्था 1999 से संचालित है। तथा विभिन विषयों में जागरूकता के लिए सतत प्रयास कर रही है।

विद्यार्थियों ने अपने प्रवास के दौरान जगन्नाथ-पुरी स्थित प्रसिद्द मंदिर के साथ ही कोणार्क के सूर्य मंदिर, समुद्र तट एवं चिल्का झील का भ्रमण किया। इस अवसर पर चिल्का में रहने वाले स्थनीय लोगों से चर्चा भी की। इस प्रवास के दौरान समाज कार्य विभाग (एमएसडब्ल्यू) के विभागाध्यक्ष प्रो. मो. रफीक, प्राध्यापक प्रो. रुख्मणि अग्रवाल तथा महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी तुलाराम मांडले  के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. गौरतलब है कि समाज कार्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों को समय समय पर विभिन्न एन.जी.ओ. का भ्रमण कराया जाता है, ताकि उन्हें  उन्हें विषय के अध्ययन के साथ ही गैर सरकारी संस्थाओं के की कार्य शैली की व्यावहारिक जानकारी भी मिल सके।  महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल, समिति के सचिव तथा महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने इस शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अकादमिक दृष्टि से उपयोगी बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.