मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ना पेराई शुरू:68 हजार क्विंटल शक्कर उत्पादन का लक्ष्य; 1,148 किसानों ने कराया पंजीयन

Updated on 06-12-2022 07:27 PM

बालोद जिले के एकमात्र मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाने में सोमवार को विधि-विधान से मशीनों की पूजा की गई। इस दौरान पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसके साथ ही एक ट्रैक्टर गन्ने से पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। अगले 5 दिनों तक गन्ना लाने के लिए जिले के 500 किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है।

शक्कर कारखाना प्रबंधन के अनुसार, रोजाना 100 किसान 500 से 700 टन गन्ना लाएंगे, जिसकी पेराई होगी। पेराई का यह 14वां सीजन है। दिसंबर के पहले सप्ताह से गन्ने की पेराई शुरू कराने की प्लानिंग हुई थी। जिसके अनुसार किसानों को टोकन जारी किया गया है।

मेंटेनेंस का काम पूरा

शक्कर कारखाने के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र राठिया ने बताया कि इस बार शुगर मिल का मेंटेनेंस कार्य पूरा हो चुका है और हम गन्ने की पेराई के लिए तैयार हैं। हमने विधिवत पूजा-अर्चना की है और शुभारंभ के लिए एक ट्रैक्टर गन्ने को पेराई के लिए मंगवाया है। इस सीजन में 65 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 68 हजार क्विंटल शक्कर उत्पादन का लक्ष्य है। 1170 हेक्टेयर गन्ना कारखाने के उत्पादन क्षेत्र में है।

1148 किसान बेचेंगे गन्ना

राजेंद्र राठिया ने बताया कि 1 हजार 148 किसान इस बार गन्ना बेचेंगे। सभी का पंजीयन हुआ है। इसके साथ ही आसपास के जिले से भी गन्ने लाए जाएंगे। किसानों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसान विश्राम कक्ष में उनके लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। किसानों की गाड़ियां जाम न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

दो लाख मीट्रिक टन गन्ने की जरूरत

प्रबंधन के अनुसार 5 माह तक लगातार गन्ना पहुंचे, तो कारखाने में नियमित पेराई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। गन्ने की कमी की वजह से हर साल ब्रेकडाउन की स्थिति बन जाती है। इस बार भी इसकी आशंका बनी हुई है। 3500 हेक्टेयर में गन्ने की खेती होगी, तभी 2 लाख मीट्रिक टन गन्ना पहुंच सकता है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी

इधर मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाने के कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा उनके मजदूर संगठन को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जो प्रबंधन के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, उन्हें कारखाने से बाहर निकाला जा रहा है। कारखाने से 500 मीटर की दूरी पर तंबू लगाकर मजदूर हड़ताल पर बैठ गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.