गणतंत्र दिवस परेड देखने दिल्ली रवाना हुईं स्वच्छता दीदियां
Updated on
24-01-2024 03:47 PM
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री साव ने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन से विमानतल पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने में जुटी महिला शक्ति के काम का सम्मान है। भारत सरकार के इस विशेष आमंत्रण से हमारी स्वच्छता दीदियों के साथ ही पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है।
ये स्वच्छता दीदियां कर्तव्यपथ पर देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोह केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती पुष्पा कटरे और श्रीमती लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की श्रीमती किरण साहू और श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की शशि सिन्हा और श्रीमती कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की श्रीमती गीता तोमर और श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की श्रीमती अनिता फ्रांसिस और श्रीमती वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की श्रीमती गायत्री देवांगन और श्रीमती राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की श्रीमती शोभा चक्रधारी और श्रीमती बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की श्रीमती जयश्री ताम्रकर भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आज विमान से रवाना हुईं।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…