आज से और गिरेगा पारा, बढ़ने वाली है ठिठुरन, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

Updated on 14-12-2023 03:49 PM

रायपुर।  प्रदेश में गुरुवार से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रायपुर सहित प्रदेशभर में अब ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है।

बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और ठंडक बनी रही। रायपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार से ठंडी हवाओं के आने का दौर बढ़ने वाला है। इसके चलते न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

ठंड बढ़ते ही प्रदेश में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। रायपुर में मोतीबाग, आमापारा, पंडरी, टिकरापारा, संतोषीनगर सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल है,साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आई हुई है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष कारोबार ज्यादा होने की उम्मीद है, पिछले वर्ष तो ठंड कम पड़ने से कारोबार में गिरावट थी।

यह रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 15.6

बिलासपुर 14.4

अंबिकापुर 8.9

पेंड्रा रोड 12.0

जगदलपुर 13.8 ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.