पाकिस्तान में बन रहे हैं मंदिर:संत युधिष्ठिर ने कहा- वहां के बिजनेस में हिंदुओं की स्थिति अच्छी, लेकिन मुसलमानों के साथ पार्टनरशिप की मजबूरी

Updated on 07-12-2022 07:11 PM

रायपुर से भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों का समूह 22 नवंबर से 3 दिसंबर 2022 तक सिंध के शदाणी दरबार हयात पिताफी में सतगुरु शादाराम साहिब की 314वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गया था। 125 लोगों का समूह अब 12 दिन बाद सोमवार को भारत लौट आया है। वहां से आए लोगों ने कहा कि वहां अब हिंदू शैली के मंदिर भी बन रहे हैं। पहले मंदिरों को सामान्य मकानों की तरह रखना पड़ता था।

रायपुर के शदाणी दरबार के 9वें गुरू डॉ युधिष्ठिर ने इस यात्रा पर दैनिक भास्कर से बातचीत की। जिसमें उन्होंने धार्मिक बातों के साथ ही पाकिस्तान में हिंदुओं की दशा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का हिंदू समुदाय बिजनेस में अच्छी हिस्सेदारी रखता है, लेकिन अच्छा व्यापार करने के लिए वहां के पावरफुल मुसलमानों का सपोर्ट होना जरूरी है। साथ-साथ स्थानीय दिग्गजों से पार्टनरशिप करें, तो बिजनेस में रुकावट नहीं आती है। वहां बहुसंख्यक लोग उर्दू भाषी हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों का सपोर्ट होने से आसानी होती है।

पाक में हिंदू नेताओं का भी अहम रोल

डॉ. युधिष्ठिर ने बताया कि पाकिस्तान में कई बार हिंदुओं के मंदिरों और धार्मिक जगहों पर कुछ कट्टरपंथी विचार के लोगों द्वारा हमला कर दिया जाता है। बीते कुछ समय पहले गणेश मंदिर और एक देवी के मंदिर पर भी हमला किया गया था। जिसके बाद पाकिस्तान के हिंदू सांसद ही हमलों के खिलाफ आगे आए। भारत की राजनीति के जैसे ही पाकिस्तान की राजनीति में भी जाति और धर्म बहुत बड़ा फैक्टर है। हिंदू डोमिनेटेड जगहों पर गैरमुस्लिम नेता ही चुनाव जीतते हैं।

धार्मिक सभाओं से कट्टरपंथी धर्मांतरण का खेल फेल हो जाता है

डॉ. युधिष्ठिर ने बताया कि शदाणी दरबार के प्रवचनों और सभाओं से वहां के हिंदुओं को आत्मबल मिलता है। वे अपने सनातन धर्म के साथ ही रहना चाहते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों से वे खुश रहते हैं। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग भी मेडिकल कैंप में आकर इलाज करवाते हैं। वे इन सभाओं में हिंदुओं की विशाल एकता और उदारता दोनों देखते हैं। शदाणी दरबार ने वहां कॉलेज बनवाने के लिए जमीन भी दान की है। कॉलेज का नाम शदाणी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रखा जाएगा।

हालांकि कुछ समय पहले सरहद पार से आए रमेश, धर्मदास (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वहां जीवन बड़ा दुश्वार था। कट्टरपंथी उनको जीने नहीं देते। बाजार-मार्केट में निकलने पर बहू-बेटियों पर फब्तियां कसते हैं। दुकानों से जबरन वसूली करते हैं। इन लोगों का कहना है कि अब तो हिंदुओं की कुंवारी लड़कियों ही नहीं, बल्कि विवाहिताओं का अपहरण करके जबरन उनका धर्मांतरण करवा निकाह कर लिया जाता है। उनका कहना है कि अब भारत ही एकमात्र सहारा है।

ज्यादातर मकान जैसे मंदिर ही रहते हैं

डॉ युधिष्ठिर ने बताया कि एग्रीमेंट प्रोटोकॉल के बाद पिछले 34 सालों से शदाणी दरबार से हिंदुओं का जत्था पाकिस्तान जाता है। पहले के समय वहां के मंदिर केवल सामान्य मकानों की तरह ही दिखते थे। वहीं अब कुछ शदाणी दरबार के मंदिरों में गुंबद और कलश की स्थापना हो रही है। साथ ही भारतीय शैलियों में मंदिर बन रहे हैं।

आजादी के बाद से ही पाकिस्तान में रहने वाले सिंधी हिंदू लोगों ने संघर्ष किया है। उन्होंने खुद को साबित भी किया। हिन्दू हमेशा शांत और समर्पण के साथ रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की बेहतरी के लिए सिंधी समुदाय ने हमेशा काम किया है। पाकिस्तान के अधिकारी यह जानते हैं कि शदाणी दरबार के संत हिंदुओं की भलाई के लिए काम करते हैं। यदि पाकिस्तान अपने पड़ोसी के साथ मधुर रिश्ते चाहता है, तो उन्हें राजनीतिक रूप से पहली शुरुआत करनी होगी, क्योंकि भारत ने कई बार दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। भारत हमेशा से ही सर्वे भवन्तु सुखिनः में विश्वास करता है।

धर्म के दार्शनिक पक्ष में उन्होंने बताया कि भजन-कीर्तन केवल कुछ समय के लिए ही व्यक्ति को प्रभावित करता है, जबकि व्यक्ति को अंदर से बदलने के लिए ज्ञान, सभ्यता और संस्कार तीनों की जरूरत है। हवन, कलश यात्रा और धार्मिक चर्चा के माध्यम से हमारे सनातन धर्म का संदेश लाखों पाकिस्तानी हिंदू तक पहुंचता है। उनमें अंध श्रद्धाभक्ति दूर हो रही है। वे तार्किक चीजों को समझ रहे हैं। इस तरह हर साल प्रोटोकॉल एग्रीमेंट के तहत 12 दिनों की यात्रा होती है। जिसमें हर साल सिंधी समुदाय के लोग पाकिस्तान के प्राचीन 8 मंदिरों को घूमने जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.