किसान संतोष बंजारे के घर बड़ी ही सादगी के साथ मुख्यमंत्री ने लिया भोजन का स्वाद

Updated on 20-10-2022 05:27 PM

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज जांजगीर चांपा जिले के विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अंतर्गत ग्राम केरा पहुंचे । उन्होंने ग्राम केरा के भाटापारा मोहल्ला निवासी किसान श्री संतोष बंजारे (माता रामबाई बंजारे) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़ी ही सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया।

भोजन में मुख्यमंत्री ने श्री संतोष बंजारे के घर पर चावल, दाल, रोटी, डूबकी की सब्जी, सुनसुनिया भाजी, लाई बड़ी, बिजौरी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्वाद का आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन मे भिंडी की सब्जी, अरहर दाल, झुनगा बड़ी, उड़द दाल की बड़ी, लाई बड़ी, उड़द दाल का बड़ा, टमाटर की चटनी, मिर्ची की चटनी, बिजौरी, चावल का मुरकू, सलाद आदि शामिल थे। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री संतोष बंजारे, माता रामबाई बंजारे सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकर मुख्यमंत्री का चंदन, आरती कर, पुष्प गुच्छ, गुलाब के फूल, शाल नारियल और नई फसल की बालियां भेंट करके आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ ही राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, किसान श्री संतोष बंजारे की माता रामबाई बंजारे, केरा सरपंच श्री लोकेश शुक्ला, जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, स्थानीय निवासी लगनसाय देवांगन आदि ने भी भोजन किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.