कलेक्टर ने डामर के तापमान व मात्रा की जॉच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा

Updated on 03-11-2022 04:51 PM

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के नयापारा बालोद से ओरमा-सुंदरा-जगन्नाथपुर तक 10.40 किलोमीटर लम्बी निमार्णाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से सड़क निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे डामर के तापमान एवं उसकी मात्रा की जॉच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयावधि में सड़क निर्माण के कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

मौके पर उपस्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील नामदेव ने बताया कि इस मार्ग में वर्षा के पूर्व 03.10 किलोमीटर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही आज से पुन: डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया है, डामरीकरण हेतु शेष रह गए 07.30 किलोमीटर में तेजी से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नवम्बर माह के अंत तक डामरीकरण के कार्य को पूरा कर लिए जाने की जानकारी दी। कलेक्टर श्री शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने हेतु पर्याप्त मानव संसधान के अलावा मशीन आदि लगाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस निमार्णाधीन सड़क में डामरीकरण का कार्य पूरा हो जाने पर ओरमा, सुंदरा, जगन्नाथपुर के आसपास के ग्रामों के अलावा मेड़की, बघमरा, भोथली, सुंदरा के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुॅचने में बहुत ही आसानी होगी। इसके साथ ही मार्ग निर्माण हो जाने से वर्षांे से ग्रामीणों की लंबित मांग भी पूरी हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.